भारत

NHRC ने दिल्ली के अशोक विहार में सीवर की सफाई के दौरान एक श्रमिक की मृत्यु और तीन अन्य के गंभीर रूप से घायल होने की घटना का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC), 16 सितंबर, 2025 को उत्तर पश्चिम दिल्ली के अशोक विहार में सीवर की सफाई करते समय एक श्रमिक की मृत्यु और तीन अन्य के गंभीर रूप से घायल होने की घटना से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है। घायल श्रमिकों के सहकर्मियों ने बताया कि निजी निर्माण कंपनी द्वारा उन्हें कोई सुरक्षा उपकरण प्रदान नहीं किया गया था।

आयोग ने कहा है कि यदि मीडिया रिपोर्ट सही है, तो यह मानवाधिकार उल्लंघन का एक गंभीर मामला है। आयोग ने कहा है कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों और सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) द्वारा जारी परामर्श के बावजूद, ऐसी दुखद घटनाएं लगातार हो रही हैं। आयोग ने मुख्य सचिव, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार, नगर निगम आयुक्त और पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर मामले पर एक विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट में घटना से जुड़ी जांच, घायल कर्मचारियों के स्वास्थ्य की स्थिति और मृतक के परिजनों और घायल कर्मचारियों को दिए गए मुआवजे का विवरण भी मांगा गया है।

18 सितंबर, 2025 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस नियंत्रण कक्ष को 16 सितंबर, 2025 की देर रात घटना के संबंध में सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस ने चारों पीड़ितों को दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उनमें से एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीन अन्य को गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती कराया गया। कंपनी के प्रबंधक से पूछताछ की जा रही है।

Editor

Recent Posts

NHAI ने प्रमुख पुलों और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग संरचनाओं के डिजाइनों की स्वतंत्र जांच प्रणाली की शुरूआत की

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की संरचनात्मक सुरक्षा, स्थायित्व और गुणवत्ता…

11 घंटे ago

उपराष्ट्रपति ने कौमारकॉन-2026 का उद्घाटन किया और अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की डिजिटल पहलों का शुभारंभ किया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज आयुर्वेद में व्यापक वैज्ञानिक अनुसंधान करने का आह्वान किया। उन्होंने…

11 घंटे ago

संचार उपग्रह जीसैट-7सी और भारी वजन वाले टॉरपीडो वरुणास्त्र के लिए रक्षा मंत्रालय ने 4 हज़ार एक सौ 6 करोड़ रुपये के अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए समर्पित संचार उपग्रह जीसैट-7सी और नौसेना के लिए भारी…

12 घंटे ago

भारत ने अमरीका में एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर सामूहिक गोलीबारी की कथित खबरों पर गहरी चिंता व्यक्त की

भारत ने अमरीका के इलिनॉय राज्य के ऑरोरा क्षेत्र में एक हिंदू मंदिर को निशाना…

12 घंटे ago

हिमालय क्षेत्र के ऊपरी इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी; हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने आज हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त…

13 घंटे ago