प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज ईटानगर में स्थानीय व्यापारियों और खुदरा विक्रेताओं से मुलाकात की, जिन्होंने अपने विविध और आकर्षक उत्पादों का प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “उन्होंने जीएसटी सुधारों पर प्रसन्नता व्यक्त की। मैंने उन्हें ‘गर्व से कहो ये स्वदेशी है’ के पोस्टर भी दिए, जिन्हें उन्होंने उत्साहपूर्वक अपनी दुकानों पर लगाने की बात कही।”
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया: “आज जैसे ही सूर्योदय हुआ, भारत की आर्थिक यात्रा में एक नया अध्याय शुरू हुआ, जीएसटी बचत उत्सव की शुरुआत के साथ। और, अरुणाचल प्रदेश, जो भारत की उगते सूरज की खूबसूरत भूमि है, से बेहतर जगह क्या हो सकती है।
ईटानगर में, मैं स्थानीय व्यापारियों और खुदरा विक्रेताओं से मिला, जिन्होंने सुगंधित चाय, स्वादिष्ट अचार, हल्दी, बेकरी उत्पाद, हस्तशिल्प और अनेक वस्तुओं सहित विविध प्रकार के उत्पादों का प्रदर्शन किया।
उन्होंने जीएसटी सुधारों पर प्रसन्नता व्यक्त की। मैंने उन्हें ‘गर्व से कहो ये स्वदेशी है’ के पोस्टर भी दिए, जिसे उन्होंने उत्साहपूर्वक अपनी दुकानों पर लगाने की बात कही।”
नीति आयोग के ‘फ्रंटियर टेक हब’ ने 14 अक्टूबर 2026 को ‘डेटा सेंटर मूल्यांकन फ्रेमवर्क’…
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की संरचनात्मक सुरक्षा, स्थायित्व और गुणवत्ता…
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज आयुर्वेद में व्यापक वैज्ञानिक अनुसंधान करने का आह्वान किया। उन्होंने…
रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए समर्पित संचार उपग्रह जीसैट-7सी और नौसेना के लिए भारी…
भारत ने अमरीका के इलिनॉय राज्य के ऑरोरा क्षेत्र में एक हिंदू मंदिर को निशाना…
मौसम विभाग ने आज हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्यक्त…