insamachar

आज की ताजा खबर

NHRC took suo motu cognizance of reports regarding the deaths of 60 newborns at Malda Medical College and Hospital in West Bengal
भारत

NHRC ने पश्चिम बंगाल के मालदा मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में 60 नवजात शिशुओं की मृत्यु की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने पश्चिम बंगाल के मालदा मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में अगस्त 2026 के पहले तीन सप्ताहों में कम से कम 60 नवजात शिशुओं की मृत्यु संबंधी मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है। खबरों के अनुसार, अस्पताल में एक ही दिन में दस नवजात शिशुओं की मृत्यु हुई।

आयोग ने कहा कि समाचार के तथ्य यदि सत्य हैं, तो यह मानवाधिकार का गंभीर उल्लंघन है। आयोग ने इस सिलसिले में पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर मामले की विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है।

27 अगस्त 2026 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 60 नवजात शिशुओं में से 44 को उनकी स्वास्थ्य स्थिति बिगड़ने के बाद बेहतर इलाज के लिए इस अस्‍पताल में रेफर किया गया था।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *