insamachar

आज की ताजा खबर

NHRC
भारत

NHRC ने बिहार के दरभंगा में एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय की जर्जर छत के मामले में स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मीडिया में आई उस खबर का स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें कहा गया है कि बिहार में दरभंगा जिले के किरतपुर में एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय की छत को तीन-चार महीने पहले मुख्य स्तंभ के गिरने के बाद भी अस्थायी रूप से लकड़ी की बेंचों, डेस्क और ईंटों के सहारे टिकाया गया है। खबरों के अनुसार, इससे लगभग 191 छात्रों और विद्यालय के कर्मचारियों की सुरक्षा को खतरा है।

आयोग ने कहा है कि यदि समाचार रिपोर्ट में उल्लिखित तथ्य सत्य हैं, तो वे मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन का मामला है। अतः आयोग ने दरभंगा जिला मजिस्ट्रेट को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का अनुरोध किया है।

5 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रशासन इस स्थिति से अनभिज्ञ प्रतीत होता है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *