National Investigation Agency (NIA)
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने पाकिस्तान से मदद पा रहे प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों और उनकी शाखाओं से जुड़ी गतिविधियों का पता लगाने के लिए आज जम्मू-कश्मीर में नौ स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद, हिज्बुल-मुजाहिदीन, अल-बद्र और अल-कायदा जैसे आतंकवादी संगठनों से जुडे ठिकानों की तलाशी ली गई।
एनआईए ने बताया कि छापेमारी के दौरान कई ऐसे डिजिटल उपकरण जब्त किए गए हैं जिनमें बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री और दस्तावेजों के रिकॉर्ड मौजूद हैं। यह अभियान आतंकवादी संगठनों और उनसे जुडी शाखाओं द्वारा बम, अत्यधिक विस्फोटक उपकरणों और छोटे हथियारों के जरिए जम्मू-कश्मीर में हिंसा फैलाने की साजिश का पता लगाने के लिए चलाया गया है। एनआईए का कहना है कि ये संगठन स्थानीय युवाओं को कट्टरपंथी बनाकर प्रदेश में शांति और सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने की साजिश रच रहे हैं।
सरकार ने कुल ₹10,000 करोड़ की राशि के साथ स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, राजकोट के प्रथम दीक्षांत समारोह को…
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने आज केंद्रीय श्रम एवं रोजगार एवं युवा मामले एवं खेल…
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज बैंकॉक (थाईलैंड) में 30 मार्च…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित ईंट भट्टों में कथित…
राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) ने राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी) के सहयोग से…