insamachar

आज की ताजा खबर

Nine passengers died after a bus traveling from Delhi to Mahoba caught fire near Dayanatpur in Greater Noida.
भारत

ग्रेटर नोएडा के दयानतपुर के पास दिल्ली से महोबा जा रही बस में आग लगने से 9 यात्रियों की मौत

ग्रेटर नोएडा के दयानतपुर के पास दिल्ली से महोबा जा रही बस में आग लगने से 9 यात्रियों की मौत हो गई। कई यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर जान बचाई।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक बस अग्नि त्रासदी में जानमाल की हानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *