भारत

गुजरात के वडोदरा में एक पुल गिरने से नौ लोगों की मौत और कई घायल

गुजरात के वडोदरा जिले में पादरा के पास आज सवेरे पुल ढहने की घटना में नौ लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। आणंद और वडोदरा जिलों को जोड़ने वाले गंभीरा पुल का एक हिस्सा टूट गया, जिससे पाँच वाहन महिसागर नदी में गिर गए। वडोदरा जिला प्रशासन सहित स्थानीय अधिकारियों ने तुरंत बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू कर दिया है। वडोदरा के पुलिस अधीक्षक रोहन आनंद ने बताया कि स्थानीय लोग और तैराक भी बचाव अभियान में शामिल हुए। उन्‍होंने बताया कि आणंद से तीन अग्निशमन दल तलाश और बचाव में सहायता के लिए नावों के साथ घटनास्थल पर गए हैं।

अभी तक हमारे हाथ में जो डिटेल्‍स आई हैं, उसमें लगभग नौ लोगों की मृत्‍यु हुई है और उनकी आगे की प्रोसेस पादरा सीसी हॉस्पिटल में चालू है। नौ जितने लोगों को रेस्‍क्‍यू किया गया है उसमें पांच को आईसीसी हॉस्पिटल रेफर किया गया है, जो रेस्‍क्‍यू किए गए लोग हैं उनमें से किसी की भी हालत गंभीर नहीं है और बचाव की जो काम है वो अभी भी चालू है।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। श्री मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिवार को दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने को मंजूरी दी है।

Editor

Recent Posts

भारतीय रेलवे ने 3,548 स्नातक-स्तरीय एनटीपीसी रिक्तियों की घोषणा की

भारतीय रेलवे ने रेलवे भर्ती बोर्ड (RRBs) द्वारा जारी केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचना (CEN) संख्या 06/2026…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री धन–धन्य कृषि योजना का आज एक वर्ष पूरा हुआ

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना को आज एक वर्ष पूरा हो गया है। इस योजना की…

5 घंटे ago

रियाद हवाई अड्डे पर हुए हमले में 12 लोग मारे गए और तीन सौ से अधिक घायल हुए

सऊदी अरब में रियाद के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले में 12 लोग मारे…

5 घंटे ago

शारदीय नवरात्रि का महापर्व आज से शुरू

शारदीय नवरात्रि का महापर्व आज से शुरू हो गया है। नौ दिन का यह धार्मिक…

5 घंटे ago

उत्तर रेलवे ने कहा- आज सभी रेल सेवाएं सामान्य समय सारणी के अनुसार संचालित होंगी

उत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु उपाध्याय ने बताया कि आज सभी रेलगाडि़यां अपने निर्धारित…

5 घंटे ago

भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी-20 क्रिकेट मैच आज

भारत आज इंदौर में वेस्टइंडीज के साथ तीसरा T-20 क्रिकेट मैच खेलेगा। यह मैच होलकर…

5 घंटे ago