अंतर्राष्ट्रीय

FATF ने कहा-पुलवामा हमले के लिए विस्फोटक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए खरीदे गए थे

वैश्विक आतंकवाद वित्तपोषण निगरानी संस्था, वित्तीय कार्रवाई कार्य बल-एफएटीएफ ने कहा है कि भारत में आतंकवादी हमले के लिए सामग्री की खरीद में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया है।

“जम्मू-कश्मीर के पुलवामा और उत्तर प्रदेश के गोरखनाथ मंदिर में हुए आतंकवादी हमलों के सिलसिले में यह बात सामने आई। एफएटीएफ ने आतंकवादी वित्तपोषण जोखिमों पर एक व्यापक रिपोर्ट में कहा कि सोशल मीडिया, मैसेजिंग एप्लिकेशन और क्राउडफंडिंग साइट जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग आतंकी गतिविधियों के लिए वित्‍तीय सहायता मुहैया कराने में हो रहा है। 2019 में पुलवामा हमले के भारतीय सुरक्षा बलों के एक काफिले को निशाना बनाकर एक आत्मघाती बम विस्फोट किया गया था, जिसके परिणामस्वरूप चालीस सैनिक शहीद हो गए थे।

भारतीय अधिकारियों की जांच में यह पता चला कि हमले की साजिश जैश-ए-मौहम्‍मद ने रची थी। जांच से यह भी पता चला की भारत में बड़ी मात्रा में विस्फोटक सीमा पार से लाए गए थे। हमले में इस्तेमाल किए गए विस्फोटक उपकरण का एक प्रमुख घटक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से खरीदा गया था। इस साल जून में वित्तीय कार्रवाई कार्य बल ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा था कि यह हमला बिना वित्तीय मदद के नहीं हो सकता। वैश्विक निगरानी संस्था ने कहा कि पहलगाम हमला और हाल के अन्य हमले आतंकवादियों के समर्थकों के बीच धन के लेन-देन के बिना नहीं हो सकते।

Editor

Recent Posts

भारतीय रेलवे ने 3,548 स्नातक-स्तरीय एनटीपीसी रिक्तियों की घोषणा की

भारतीय रेलवे ने रेलवे भर्ती बोर्ड (RRBs) द्वारा जारी केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचना (CEN) संख्या 06/2026…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री धन–धन्य कृषि योजना का आज एक वर्ष पूरा हुआ

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना को आज एक वर्ष पूरा हो गया है। इस योजना की…

4 घंटे ago

रियाद हवाई अड्डे पर हुए हमले में 12 लोग मारे गए और तीन सौ से अधिक घायल हुए

सऊदी अरब में रियाद के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले में 12 लोग मारे…

4 घंटे ago

शारदीय नवरात्रि का महापर्व आज से शुरू

शारदीय नवरात्रि का महापर्व आज से शुरू हो गया है। नौ दिन का यह धार्मिक…

4 घंटे ago

उत्तर रेलवे ने कहा- आज सभी रेल सेवाएं सामान्य समय सारणी के अनुसार संचालित होंगी

उत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु उपाध्याय ने बताया कि आज सभी रेलगाडि़यां अपने निर्धारित…

4 घंटे ago

भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी-20 क्रिकेट मैच आज

भारत आज इंदौर में वेस्टइंडीज के साथ तीसरा T-20 क्रिकेट मैच खेलेगा। यह मैच होलकर…

5 घंटे ago