भारत

कश्मीर के नौगाम थाना में हुए अचानक विस्फोट में नौ लोगों की मौत और बत्तीस घायल हुए

जम्मू-कश्मीर के नौगाम थाना में कल रात हुए अचानक विस्फोट में नौ लोगों की मौत हो गई। जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात ने बताया कि मृतकों में राज्य जांच एजेंसी का एक कर्मी, फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला टीम के तीन कर्मी, दो क्राइम सीन फ़ोटोग्राफ़र, मजिस्ट्रेट की टीम में शामिल दो राजस्व अधिकारी और टीम से जुड़ा एक दर्जी शामिल हैं।

नमूना लेने की प्रक्रिया और संचालन एफएसएल टीम द्वारा बेहद सावधानी के साथ किया जा रहा था। दुर्भाग्य से इस दौरान कल रात लगभग 11 बजकर 20 मिनट पर अचानक एक विस्फोट हुआ। इस घटना में 9 लोगों की जान चली गई है इसके अलावा 27 पुलिसकर्मी, दो राजस्व अधिकारी और आसपास के इलाकों के तीन नागरिक घायल हुए हैं।

इधर, नई दिल्ली में गृह मंत्रालय में जम्मू कश्मीर डिवीजन मामलों के संयुक्त सचिव प्रशांत लोखंडे ने आज बताया कि इस घटना में थाने और आसपास की कुछ इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है।

नौगाम पुलिस स्टेशन ने हाल ही में एक पोस्टर से लिए गए लीड के आधार पर एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया था। नौगाम पुलिस स्टेशन की इस एफआईआर जांच के दौरान विस्फोटक पदार्थों और रसायनों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया गया था। बरामद किए गए विस्फोटकों को लाकर पुलिस स्टेशन नौगाम के खुले क्षेत्र में सुरक्षित रूप से रखा गया था। बरामद रासायनिक विस्‍फोटक के नमूने को फॉरेंसिक और रासायनिक परीक्षण के लिए भेजा जा रहा था उसी के दौरान कल रात अचानक एक्सीडेंटल विस्फोट हुआ।

घटना के कारणों की जांच की जा रही है। इस घटना के कारण की कोई अटकले अनावश्‍यक है। सरकार दुख की इस घड़ी में मृतकों के परिवार के साथ एकजुटता के साथ खड़ी है।

Editor

Recent Posts

लोकसभा में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण संशोधन विधेयक 2026 पारित

लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…

12 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की है।…

12 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने सेना, नौसेना, वायुसेना की महिला SSC अधिकारियों को दिया पेंशन का अधिकार

सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि सेना, नौसेना और वायु सेना में शॉर्ट सर्विस…

13 घंटे ago

RBI ने 3-दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी माध्यम से बैंकिंग प्रणाली में ₹55,837 करोड़ की प्रवाह किया

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने आज तीन दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी के माध्यम से…

13 घंटे ago

जल जीवन मिशन 2.0 के तहत आंध्र प्रदेश और ओडिशा के साथ सुधार से जुड़े समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत सुधार से जुड़े कार्यान्वयन के देशव्यापी विस्तार को जारी…

13 घंटे ago

CSIR एवं विदेश मंत्रालय ने संयुक्त रूप से नई दिल्ली में “क्षमता खोज सत्र” के लिए वैश्विक दक्षिण के राजदूतों की मेजबानी की

वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और विदेश मंत्रालय, भारत सरकार ने संयुक्त रूप से…

13 घंटे ago