भारत

नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने डीएक्स-ऐज की शुरूआत की

नीति आयोग के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने आज डिजिटल परिवर्तन के माध्यम से उत्कृष्टता और विकास को सशक्त बनाने के लिए डीएक्स-ऐज की शुरूआत की। डीएक्स-एज सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम-एमएसएमई, प्रौद्योगिकी प्रदाताओं और शैक्षणिक संस्थानों को जोड़ने वाली एक व्‍यवस्‍था बनाने की एक राष्ट्रीय पहल है।

इस अवसर पर बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने कहा कि डीएक्स-ऐज तकनीकी विशेषज्ञता का एक बड़ा पूल विकसित करके डिजिटल परिवर्तन को आगे बढ़ाएगा और यह सुनिश्चित करेगा कि एमएसएमई को प्रौद्योगिकी तक संरचित, लागत प्रभावी पहुंच मिले तथा दक्षता, राजस्व और वैश्विक प्रतिस्पर्धा में वृद्धि हो। उन्‍होंने कहा कि यह मॉडल देश में छह करोड़ एमएसएमई की समस्याओं का प्रौद्योगिकी तथा यान्त्रिक मेधा के माध्यम से समाधान करने में सहायता करेगा।

एमएसएमई मंत्रालय में सचिव सुभाष चंद्र लाल दास ने कहा कि डीएक्स-ऐज पहल एक महत्वपूर्ण और अभिनव प्रगति का प्रतिनिधित्व करती है। इसका उद्देश्य सार्वजनिक, निजी और शैक्षणिक क्षेत्रों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना है। सुभाष चंद्र लाल दास ने इस बात पर बल दिया कि आज के परिदृश्य में अग्रणी प्रौद्योगिकियों और डिजिटलीकरण को अपनाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि एमएसएमई को देश के विकास में सबसे आगे होना चाहिए। सुभाष चंद्र लाल दास ने कहा कि सरकार ने एमएसएमई को सहायता देने के लिए 2025 के बजट में महत्वपूर्ण निवेश निर्धारित किया है।

Editor

Recent Posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने AIIMS राजकोट के प्रथम दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान, राजकोट के प्रथम दीक्षांत समारोह को…

53 मिनट ago

NCS पोर्टल के माध्यम से रोजगार माध्यम बढ़ाने के लिए पोर्टर और गिगिन टेक्नोलॉजीज के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने आज केंद्रीय श्रम एवं रोजगार एवं युवा मामले एवं खेल…

2 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने बैंकॉक 2026 विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भारतीय दल को सम्मानित किया

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज बैंकॉक (थाईलैंड) में 30 मार्च…

2 घंटे ago

NHRC उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में ईंट भट्टों में कथित बंधुआ मजदूरी के 216 मामलों की 16 अप्रैल को ऑनलाइन सुनवाई करेगा

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित ईंट भट्टों में कथित…

4 घंटे ago

राष्ट्रीय कैडेट कोर ने कैडेटों के लिए राष्ट्रव्यापी साइबर सुरक्षा क्षमता निर्माण कार्यक्रम शुरू किया

राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) ने राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी) के सहयोग से…

4 घंटे ago