भारत

नितिन गडकरी ने विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सतत, किफायती और सुरक्षित गतिशीलता के लिए कार्ययोजना की रूपरेखा प्रस्तुत की

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दीर्घकालीन परिवहन के लिए केंद्र सरकार के दृष्टिकोण को रेखांकित करते हुए कहा, “दुनिया के तीसरे सबसे बड़े ऑटोमोबाइल उद्योग के रूप में , भारत को सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। हम वायु प्रदूषण का समाधान करने के लिए बीएस 7 और सीए

एफई मानदंडों पर वैश्विक संरेखण बनाए रखेंगे। इसके अलावा, जैव ईंधन का प्रयोग बढ़ाने से कच्चे तेल के आयात को कम करने और किसानों की आय बढ़ाने में सहायता मिलती है। 3 लाख से अधिक वाहनों को स्क्रैपिंग नीति के कार्यान्वयन के बाद स्क्रैप किया गया है, जिससे उद्योगों, सरकार और पर्यावरण को लाभ हुआ है।”

नितिन गडकरी आज सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (एसआईएएम) के 65वें वार्षिक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उद्योग जगत के अग्रणी व्यक्तियों और नीति निर्माताओं ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में सतत गतिशीलता की महत्वपूर्ण भूमिका पर विचार-विमर्श किया।

उन्होंने आगे कहा, “इस साल के अंत तक लॉजिस्टिक लागत घटकर एकल अंक में आ जाएगी। सड़क सुरक्षा अभी भी हमारे लिए अहम विषय है। इसलिए, दुर्घटनाओं को रोकने के लिए मानवीय व्यवहार में सुधार हेतु जन अभियान और गैर-सरकारी संगठनों की भागीदारी आवश्यक है। सड़क दुर्घटना पीड़ितों की सहायता करने वाले ‘राह-वीरों’ को 25,000 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी, साथ ही दुर्घटना पीड़ितों को 1.5 लाख रुपये तक का बीमा भी प्रदान किया जाएगा।”

Editor

Recent Posts

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने जर्मनी में म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन के अध्यक्ष वोल्फगैंग इचिंगर से बातचीत की

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने आज जर्मनी में म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन के अध्यक्ष वोल्फगैंग…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी कल (16 फरवरी) नई दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 16 फरवरी, 2026 को शाम 5 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम…

8 घंटे ago

महाशिवरात्रि आज पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जा रही है

महाशिवरात्रि का त्‍यौहार पूरे देश में श्रद्धा और उत्‍साह के साथ मनाया जा रहा है।…

8 घंटे ago

ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर अमरीका और ईरान के बीच दूसरे दौर की वार्ता अगले सप्ताह होगी

अमरीका और ईरान अगले सप्ताह ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर दूसरे दौर की वार्ता करेंगे।…

8 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात की राजधानी गांधीनगर में सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) आधारित सार्वजनिक वितरण व्यवस्था (PDS) का शुभारंभ किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात की राजधानी गांधीनगर में सेंट्रल बैंक डिजिटल…

8 घंटे ago

सरकार ने सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए कैशलेस उपचार योजना- “पीएम राहत” का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री ने सेवा तीर्थ शिफ्ट होने के तुरंत बाद लिए अपने प्रथम निर्णय में पीएम…

12 घंटे ago