भारत

अगली सुनवाई तक वक्फ संशोधन अधिनियम, 2025 के तहत वक्फ बोर्ड या केंद्रीय वक्फ परिषद में कोई नई नियुक्ति नहीं

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने आज केंद्र सरकार के इस आश्वासन को दर्ज किया कि अगली सुनवाई तक वक्फ संशोधन अधिनियम, 2025 के तहत वक्फ बोर्ड या केंद्रीय वक्फ परिषद में कोई नई नियुक्ति नहीं की जाएगी। मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना की अगुवाई वाली पीठ ने न्यायमूर्ति संजय कुमार और के.वी. विश्वनाथन के साथ महाधिवक्‍ता तुषार मेहता के इस आश्वासन पर भी गौर किया कि मौजूदा वक्फ संपत्तियों की स्थिति, जिसमें “उपयोगकर्ता द्वारा वक्फ” के रूप में वर्गीकृत संपत्तियां भी शामिल हैं, फिलहाल अपरिवर्तित रहेंगी।

न्‍यायालय ने केंद्र को वक्फ अधिनियम, 1995 में हाल ही में किए गए संशोधनों की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली और रोक लगाने की मांग करने वाली याचिकाओं के समूह पर सात दिनों के भीतर अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया।

याचिकाओं की बड़ी संख्या के कारण, पीठ ने याचिकाकर्ताओं से सुनवाई के लिए पांच प्रमुख मामलों की पहचान करने को कहा है। इस मामले की सुनवाई अब 5 मई को होगी।

Editor

Recent Posts

भारतीय रेलवे ने 3,548 स्नातक-स्तरीय एनटीपीसी रिक्तियों की घोषणा की

भारतीय रेलवे ने रेलवे भर्ती बोर्ड (RRBs) द्वारा जारी केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचना (CEN) संख्या 06/2026…

55 मिनट ago

प्रधानमंत्री धन–धन्य कृषि योजना का आज एक वर्ष पूरा हुआ

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना को आज एक वर्ष पूरा हो गया है। इस योजना की…

3 घंटे ago

रियाद हवाई अड्डे पर हुए हमले में 12 लोग मारे गए और तीन सौ से अधिक घायल हुए

सऊदी अरब में रियाद के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले में 12 लोग मारे…

3 घंटे ago

शारदीय नवरात्रि का महापर्व आज से शुरू

शारदीय नवरात्रि का महापर्व आज से शुरू हो गया है। नौ दिन का यह धार्मिक…

3 घंटे ago

उत्तर रेलवे ने कहा- आज सभी रेल सेवाएं सामान्य समय सारणी के अनुसार संचालित होंगी

उत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु उपाध्याय ने बताया कि आज सभी रेलगाडि़यां अपने निर्धारित…

3 घंटे ago

भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी-20 क्रिकेट मैच आज

भारत आज इंदौर में वेस्टइंडीज के साथ तीसरा T-20 क्रिकेट मैच खेलेगा। यह मैच होलकर…

4 घंटे ago