इस्राएल में चुनाव परिणामों में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। नए प्रधानमंत्री के चुनाव और सरकार गठन के लिए कई सप्ताह तक राजनीतिक वार्ता चलने की संभावना है। यदि ये वार्ता विफल रहती है, तो इस्राएल में अगले वर्ष की शुरुआत में फिर से चुनाव हो सकते हैं।
केंद्रीय चुनाव समिति के अनुसार बेंजामिन नेतन्याहू के दल को 53 सीटें मिलीं, जबकि पूर्व सैन्य प्रमुख गादी आइज़ेनकोट के नेतृत्व वाले विपक्षी दल ने 48 सीटें जीतीं। अरब-नेतृत्व वाली पार्टियां 19 सीटों पर विजयी रही। 120 सदस्यीय संसद – नेसेट – में बहुमत के लिए किसी भी दल को 61 सीटों की आवश्यकता होती है। हालांकि सभी वोटों की गिनती हो चुकी है लेकिन परिणामों को अभी प्रमाणित करके राष्ट्रपति को प्रस्तुत किया जाना बाकी है। मतदान प्रतिशत लगभग 78 प्रतिशत रहा, जो 1999 के बाद सबसे अधिक है।





