हिमाचल प्रदेश में मानसून वर्षा के कारण सामान्य जीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने 15 अगस्त तक राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग ने आज और कल वर्षा का यलो अलर्ट जारी करके कुछ जगहों पर तेज बारिश या गरज के साथ छीटें पड़ने की सम्भावना व्यक्त की है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि 11 और 14 अगस्त के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
हिमाचल प्रदेश में बीते 24 घंटो के दौरान बिलासपुर जिले के श्री नैना देवी में सर्वाधिक एक सौ 12 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जबकि ज़िला मंडी के पंडोह में एक सौ दो मिलीमीटर वर्षा हुई है। भारी वर्षा के कारण नदी-नाले उफान पर हैं और बांधों का जलस्तर बढ़ने से कई बांधों से अतिरिक्त पानी छोड़ा जा रहा है। राज्य में जगह-जगह भूस्खलन के चलते एक राष्ट्रीय उच्च मार्ग और तीन सौ 99 संपर्क सड़कें बंद पड़ी हैं। इस बीच मौसम विभाग के ख़राब मौसम की चेतावनी के मध्य नज़र राज्य सरकार ने लोगों को एहतियात बरतने, अनावश्यक यात्रा से बचने और नदी नालों से दूर रहने की सलाह दी है।
पश्चिम एशिया संघर्ष में शांति प्रयासों को बड़ा झटका लगा है। ईरान ने अमेरिका द्वारा…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में…
भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्यों के समर्थन में पाकिस्तान की ओर से…
सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…
आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत की कार्रवाई को सुदृढ़ करने…