भारत

उत्तर रेलवे ने महाकुंभ के लिए कटरा और प्रयागराज के बीच तीन विशेष रेलगाड़ियों की घोषणा की

उत्तर रेलवे ने महाकुंभ मेले के लिए श्री माता वैष्णो देवी रेलवे स्टेशन, कटरा और प्रयागराज के बीच तीन विशेष रेलगाडियों की घोषणा की है। पहली रेलगाडी 24 जनवरी को श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन से तडके 3 बजकर 50 मिनट पर रवाना होगी और 25 जनवरी को शाम 4 बजकर 25 मिनट पर प्रयागराज पहुंचेगी। उसी दिन यह प्रयागराज से कटरा के लिए रवाना होगी। कटरा स्‍टेशन से अगली दो रेलगाडियां 7 और 14 फरवरी को चलेंगी और अगले दिन प्रयागराज पहुंचेंगी। प्रयागराज से ये रेलगाडियां 8 और 15 फरवरी को शाम साढे सात बजे कटरा के लिए रवाना होंगी और अगले दिन रात 10 बजे कटरा रेलवे स्टेशन पहुंचेंगी।

जम्मू से प्रयागराज तक विशेष बस सेवा की भी शुरूआत की गई है। यह विशेष बस प्रतिदिन सवेरे पांच बजे जम्मू से चलेगी और रात भर प्रयागराज रुकने के बाद यात्रियों को वापस लाएगी।

Editor

Recent Posts

मुंबई हवाई अड्डे पर लगभग 15 करोड़ रुपये मूल्य का 9.40 किलोग्राम विदेशी सोना जब्त; तीन गिरफ्तार

सोने की तस्करी के खिलाफ अपनी निरंतर कार्रवाई को जारी रखते हुए, राजस्व आसूचना निदेशालय…

11 मिनट ago

DRI ने असम और मिजोरम में लगभग 20.31 करोड़ रुपये मूल्य के 1.25 लाख किलोग्राम से अधिक विदेशी सुपारी और 41,000 किलोग्राम खसखस जब्त किए, चार गिरफ्तार

सीमा पार तस्करी के खिलाफ अपनी निरंतर कार्रवाई को जारी रखते हुए, राजस्व आसूचना निदेशालय…

13 मिनट ago

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने एम्स नई दिल्ली के 71वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित किया

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने आज नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान…

15 मिनट ago

गृह मंत्री अमित शाह ने ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार महोत्सव के चौथे संस्करण का उद्घाटन किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश…

18 मिनट ago

भारत और फ्रांस ने विद्युत क्षेत्र में सहयोग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

विद्युत मंत्रालय के सचिव पंकज अग्रवाल ने नई दिल्ली में फ्रांस की ईडीएफ के अध्यक्ष…

21 मिनट ago