भारत

झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना आज जारी होगी

झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना आज जारी होगी। इस चरण में तैंतालीस निर्वाचन-क्षेत्रों में मतदान होगा।

नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है। 28 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर निर्धारित की गई है । झारखंड में पहले चरण का मतदान 13 नवंबर और दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को है। वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

इस बीच एनडीए और इंडिया एलायंस के घटक दलों के बीच सीट शेयरिंग फार्मूले को लेकर गहन विचार विमर्श का दौर जारी है। भाजपा इस बार जनता दल यूनाइटेड, आजसू पार्टी और चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। वहीं दूसरी ओर इंडिया एलायंस के घटक दलों में झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस, आरजेडी और सीपीआई एमएल शामिल है।

Editor

Recent Posts

रक्षा मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 1.86 लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत बजट का पूरा उपयोग किया

रक्षा मंत्रालय ने, एमओडी (वित्त), अधिग्रहण प्रकोष्ठ, रक्षा सेवाओं और रक्षा लेखा विभाग के संयुक्त…

8 घंटे ago

सरकार ने परिधान और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए RoSCTL योजना के विस्तार की अधिसूचना जारी की

वस्त्र मंत्रालय ने परिधान/वस्त्रों और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए राज्य एवं केंद्रीय करों…

9 घंटे ago

मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से ब्रिटेन का भविष्य प्रभावित होगा: प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने चेतावनी दी है कि मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से…

10 घंटे ago

NHAI ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 5,313 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया

देश में राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना के विकास की दिशा में निरंतर प्रयास करते हुए भारतीय…

10 घंटे ago

BCGCL और MCL ने ओडिशा के लखनपुर में कोल टू अमोनियम नाइट्रेट परियोजना के लिए ऐतिहासिक भूमि पट्टा समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत के कोयला गैसीकरण रोडमैप को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के…

10 घंटे ago