हमास प्रमुख याह्या सिनवार मारा गया है। इजरायली सुरक्षाबलों के साथ दक्षिणी गजा के रफा में हुई मुठभेड़ में उसकी मौत हुई। घटना-स्थल की एक तस्वीर में, सिनवार को एक इमारत के मलबे में मृत दिखाया गया है, हालांकि हमास ने अभी तक उसकी की मौत की पुष्टि नहीं की है। इस इमारत पर गोले दागे गए थे। सिनवार को पिछले वर्ष 7 अक्टूबर को इजराइल पर हुए हमले का मास्टरमाइंड माना जाता है।
इस बीच, इजरायल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू ने कहा है कि अभी युद्ध समाप्त नहीं हुआ है। सिनवार हमास के राजनीतिक ब्यूरो का प्रमुख था। वह इस्माइल हानिए का उत्तराधिकारी भी था। हानिए को इस वर्ष जुलाई में तेहरान में मार गिराया गया था।
उधर, अमरीका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि सिनवार की मौत के बाद अमरीका, गज़ा में युद्ध समाप्त करने के लिए प्रयास तेज करेगा। अमरीका के राष्ट्रपति जो. बाइडेन और इस्रायल के प्रधानमंत्री बेन्जामिन नेतन्याहू बंधकों की रिहाई के प्रयास तेज़ करने पर सहमत हो गए हैं।
केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…
कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…
केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…
राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…
देश की नैदानिक अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक परीक्षणों में देश की…
आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…