जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना आज जारी की जाएगी। इस चरण में अनंतनाग, शोपियां, कुलगाम, रामबन, किश्तवाड़ और डोडा जिलों की चौबीस विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। इस चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 27 अगस्त है। 30 अगस्त तक नाम वापस लिये जा सकते हैं। मतदान 18 सितंबर को होगा।
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची आज जारी हो सकती है। मतदाताओं की संख्या लगभग 90 लाख होने की उम्मीद है। राज्य में परिसीमन के बाद कई विधानसभा क्षेत्रों की सीमाएँ बदल गई हैं और विधानसभा सीटों की संख्या 83 से बढ़कर 90 हो गई है।
तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना जारी होने के साथ…
लेबनान में इस्राएली सैन्य अभियान तेज हो गए हैं। इस्राएल ने दक्षिणी लेबनान में नए…
सरकार ने 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सार्वजनिक वितरण के माध्यम से उच्च…
दो और भारतीय एलपीजी टैंकर, 94 हजार टन एलपीजी के साथ स्वदेश आ रहे हैं।…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक जनसभा को संबोधित करते…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए कहा है…