बिज़नेस

NSIC ने वर्ष 2023-24 के लिए भारत सरकार को 37.97 करोड़ रुपये का लाभांश दिया

राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड (एनएसआईसी) ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए भारत सरकार को आज 37.97 करोड़ रुपये का लाभांश दिया। अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक डॉ. सुभ्रांशु शेखर आचार्य ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे को लाभांश चेक प्रदान किया।

इस अवसर पर एससीएल दास, सचिव (एमएसएमई) और मंत्रालय और एनएसआईसी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। यह एनएसआईसी द्वारा दिया गया अब तक का सबसे अधिक लाभांश है। अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक डॉ. सुभ्रांशु शेखर आचार्य ने बताया कि निगम का परिचालन से राजस्व 2023-24 में 3,273 करोड़ रुपये था, जो 18.16% की वृद्धि दर्ज करता है और वर्ष के लिए कर के बाद लाभ (पीएटी) 126.56 करोड़ रुपये था, जो पिछले वर्ष से 14.55% अधिक है।

इस अवसर पर जीतन राम मांझी ने आग्रह किया कि एनएसआईसी को देश भर में एमएसएमई को सेवा प्रदान करते रहना चाहिए तथा कौशल विकास और उद्यम सृजन के लिए नए रास्ते तलाशने चाहिए।

Editor

Recent Posts

मानवाधिकार कार्यकर्ता ने संयुक्त राष्ट्र में बलूचिस्तान का मुद्दा उठाया, वैश्विक समुदाय से पाकिस्तान को जवाबदेह ठहराने का आह्वान किया

बलूचिस्तान में बलूच महिला मंच-बी डब्‍ल्‍यू एफ ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से पाकिस्तान की सेना द्वारा…

2 घंटे ago

मार्च में वस्तु और सेवा कर संग्रह 8 दशमलव 8 प्रतिशत बढ़कर दो लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया

इस वर्ष मार्च में कुल वस्तु और सेवा कर -जीएसटी संग्रह पिछले वर्ष के इसी…

2 घंटे ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने डॉ. श्री श्री शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जन्मदिन समारोह और गुरुवंदन महोत्सव में भाग लिया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज कर्नाटक के तुमकुरु स्थित श्री सिद्धगंगा मठ में डॉ. श्री…

2 घंटे ago

उपराष्ट्रपति ने सांसद सुधा मूर्ति द्वारा लिखित पुस्तक ‘टाइड्स ऑफ टाइम: भारत’स हिस्ट्री थ्रू मुरल्सट इन पार्लियामेंट’ का विमोचन किया

उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के अध्यक्ष सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के संविधान सदन में…

2 घंटे ago

जम्मू-कश्मीर में चल रहे आतंकरोधी अभियान में कल रात एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया

जम्मू-कश्मीर में मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में चल रहे आतंकरोधी अभियान में कल रात…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ में चाय बागान का दौरा किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी असम के दौरे पर हैं। वे कल रात लगभग नौ बजे डिब्रूगढ़…

5 घंटे ago