राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी-नेट परीक्षा के तीन विषयों – अंग्रेजी, वाणिज्य और समाजशास्त्र के लिए दोबारा परीक्षा कराने की घोषणा की है। इन तीनों विषयों में पेपर में कई तरह की त्रुटियों की शिकायतें मिलने के बाद यह निर्णय लिया गया है। एनटीए ने बताया कि अंग्रेजी विषय की दोबारा परीक्षा 9 सितंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक पहली पाली में आयोजित की जाएगी, वहीं वाणिज्य विषय की परीक्षा उसी दिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक दूसरी पाली में होगा। समाजशास्त्र विषय की परीक्षा 10 सितंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक पहली पाली में आयोजित की जाएगी।
एनटीए ने यूजीसी नेट परीक्षा 22 से 30 जून के बीच 87 विषयों के लिए आयोजित की थी। यह परीक्षा जूनियर रिसर्च फेलोशिप – जेआरएफ, सहायक प्रोफेसर पद के लिए पात्रता और पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की गई थी।
एनटीए ने इन त्रुटियों की जांच के लिए एक समिति का गठन किया था। समिति ने निष्पक्ष और त्रुटिरहित परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए इन तीनों विषयों की दोबारा परीक्षा कराने की सिफारिश की थी।
गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…
भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है।…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…
भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…
भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…
भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…