insamachar

आज की ताजा खबर

भारत

एनटीए ने अंग्रेजी, वाणिज्य और समाजशास्त्र विषयों के लिए यूजीसी-नेट जून 2026 परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी की

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने यूजीसी-नेट जून 2026 परीक्षा के तीन विषयों अंग्रेजी, वाणिज्य और समाजशास्त्र की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षार्थी इसे यूजीसी-नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। इन विषयों की परीक्षा 9 और 10 सितंबर को देश के 272 शहरों में 454 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षार्थी अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड के जरिए लॉग-इन कर संबंधित विषय की अंतिम उत्तर कुंजी देख सकते हैं।

एजेंसी ने परीक्षार्थी को परीक्षा से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए यूजीसी-नेट की वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहने की सलाह दी है। अंतिम उत्तर कुंजी जारी होना यूजीसी-नेट की मूल्यांकन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण है। यूजीसी-नेट के माध्यम से भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर के पद तथा जूनियर रिसर्च फेलोशिप-जेआरएफ के लिए पात्रता निर्धारित की जाती है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *