ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (ओआईसीएल) ने वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए ₹20,000 करोड़ के ग्रॉस प्रीमियम के आंकड़े को पार कर लिया है। यह उपलब्धि पॉलिसीधारकों, मध्यस्थों और अन्य हितधारकों का ओआईसीएल तथा समग्र रूप से सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनियों पर बढ़ते भरोसे को दर्शाती है। यह उपलब्धि सरकार के व्यापक लक्ष्य-वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने (2047 तक सभी के लिए बीमा) और जोखिम सुरक्षा तक व्यापक पहुंच सुनिश्चित करने के अनुरूप है।
यह वृद्धि ग्रुप पर्सनल एक्सीडेंट (जीपीए), हेल्थ, फायर और मोटर बीमा पोर्टफोलियो के मजबूत योगदान से संभव हुई है। हाल के वर्षों में ओआईसीएल ने अपने उत्पाद पोर्टफोलियो को ओरिएंटल संपूर्ण स्वास्थ्य सुरक्षा, ड्रोन बीमा, इवेंट बीमा और कस्टम ड्यूटी बीमा जैसी नवोन्मेषी योजनाओं से सशक्त किया है। कंपनी बदलते जोखिम परिदृश्यों और राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के अनुरूप सर्वत्र सुरक्षा पैरामीट्रिक बीमा पॉलिसी, शून्य मूल्यह्रास व्यापक पॉलिसियां (दीर्घकालिक विकल्पों सहित) और श्योरिटी बॉन्ड बीमा जैसे भविष्योन्मुखी समाधान पेश करने के लिए भी तैयार है।
ओआईसीएल के लिए मोटर सेगमेंट विकास का मुख्य आधार बना रहा और कंपनी के पोर्टफोलियो में इसका सबसे बड़ा योगदान रहा:
विभाग ने ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की है, जिन्होंने परिचालन उत्कृष्टता और ग्राहक सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई है।
सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनियों को उनके विस्तार, नवाचार को अपनाने और सेवा वितरण को सुदृढ़ करने के प्रयासों में निरंतर समर्थन देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है, ताकि राष्ट्र को इसका लाभ मिल सके।
इस्राएल द्वारा कल रात ईरान के प्रमुख इस्पात, बिजली और परमाणु संयंत्रों पर हमले तेज…
इंडियन प्रीमियर लीग- आईपीएल का 19वां संस्करण आज से शुरू हो रहा है। उद्घाटन मैच…
केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट जोजिला पास…
भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल के पश्चिम एशिया घटनाक्रम और भारत पर उसके संभावित प्रभाव…
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…