insamachar

आज की ताजा खबर

Commercial LPG
बिज़नेस भारत

तेल विपणन कंपनियों ने व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 195 रुपये 50 पैसे की वृद्धि की

पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के मद्देनजर तेल विपणन कंपनियों ने महानगरों में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 195 रुपये 50 पैसे की वृद्धि की है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट के अनुसार दिल्ली में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की खुदरा कीमत अब दिल्ली में 2 हजार 78 रुपये 50 पैसे, कोलकाता में 2 हजार 208 रुपये, मुंबई में 2 हजार 31 रुपये और चेन्नई में 2 हजार 246 रुपये 50 पैसे हो गई हैं। 19 किलोग्राम के व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर की संशोधित कीमत आज से लागू हो गई है।

इस बीच, पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण ईंधन की कीमतों में अनिश्चितता के बावजूद देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि सऊदी अनुबंध मूल्य में 44 प्रतिशत की वृद्धि के कारण हुई है, जो मार्च में 542 अमरीकी डॉलर प्रति मीट्रिक टन से बढ़कर अप्रैल में 780 अमरीकी डॉलर प्रति मीट्रिक टन हो गया है, क्योंकि वैश्विक एलपीजी आपूर्ति का 20 से 30 प्रतिशत हिस्सा होर्मुज जल-डमरू-मध्य में फंसा हुआ है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बताया कि दिल्ली में सामान्य पेट्रोल की कीमत 94 रुपये 77 पैसे प्रति लीटर और डीजल 87 रुपये 67 पैसे़ प्रति लीटर है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *