भारत

अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही उत्तराखंड में चार धाम यात्रा शुरू

अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर आज उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट परम्परागत ढंग से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। इसके साथ ही चारधाम यात्रा का शुभारंभ हो गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री धाम पहुंचकर माँ गंगा के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए गये हैं।

आज से चार धाम यात्रा का शुभारंभ हो गया है गंगोत्री, यमुनोत्री धाम के कपाट आज खुल गए है। और पूरी तरह से इस यात्रा का पूरे देशवासियों को प्रतीक्षा रहती है और इसी प्रकार उत्तराखंड वासियों को इस चार धाम यात्रा को संचालित करने वालों के लिए भी एक महोत्‍सव की तरह ये यात्रा होती है। आने वाले जो तीर्थ यात्री हैं, श्रद्धालु हैं उनकी यात्रा सुरक्षित हो, सुगम हो, सरल हो, बिना किसी परेशानी के हो ये सारे प्रबंध यहां पर किए गए हैं। राज्य सरकार ने सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, स्वास्थ्य और सफाई पर विशेष ध्यान देते हुए व्यापक व्यवस्था की है।

उत्तरकाशी जिला प्रशासन के अनुसार इन धामों की यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं की सुविधाओं को सर्वोच्‍च प्राथमिकता देते हुए यात्रा मार्ग पर शौचालय, पार्किंग और यातायात प्रबंधन को सुदृढ़ किया गया है। इस बार आठ स्थानों पर स्मार्ट टॉयलेट कॉम्प्लेक्स के साथ ही कई जगह पार्किंग सुविधा विकसित की गई है। यात्रियों की बढ़ती संख्या और वाहनों के बढ़ते दबाव की संभावना को देखते हुए प्रमुख मार्गों को सुगम और सुरक्षित बनाने का प्रयास किया गया है। यात्रा मार्गों पर बिजली, पानी, और शौचालय सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्थाएं की गई हैं।

Editor

Recent Posts

RBI ने तीनों सरकारी तेल कंपनियों की अमेरिकी डॉलर की दैनिक जरूरत पूरी करने के लिए विशेष व्यवस्था की घोषणा की

भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई) ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों – इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान…

11 घंटे ago

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्री द्विपक्षीय अभ्यास इंद्र-2026 में भाग लेने के लिए रूस पहुंचा

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्रि 10 अक्टूबर, 2026 को रूस के व्लादिवोस्तोक पहुंचा। यह युद्धपोत…

13 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने चेन्नई में 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चेन्नई में आईआईटी-मद्रास में आयोजित कार्यक्रम में 13 हज़ार करोड़…

13 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना के पूनमल्ली-वडापलानी खंड का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंचे। वे आज चेन्नई में 13…

13 घंटे ago