बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आज किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सादिर ज़ापारोव के साथ द्विपक्षीय बैठक हुई।
प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति ज़ापारोव को किर्गिस्तान के स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई दी और कहा कि शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन का उसी दिन उद्घाटन इसे विशेष महत्व प्रदान करता है। प्रधानमंत्री मोदी ने 26वें एससीओ शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए भी राष्ट्रपति ज़ापारोव को बधाई दी। बैठक में दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति की समीक्षा की और भारत और किर्गिस्तान के बीच रणनीतिक साझेदारी और सुदृढ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने दोनों देशों की अर्थव्यवस्था के बीच समानताओं को ध्यान में रखते हुए आर्थिक और वाणिज्यिक सहयोग बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे के यहां विद्यार्थियों को शिक्षण कार्यक्रम में भेजने और सांस्कृतिक सहयोग सहित जन-संबंध मजबूत बनाने पर भी चर्चा की।
प्रधानमंत्री ने किर्गिस्तान की अध्यक्षता में आयोजित एससीओ बैठकों में भारत की सक्रिय भागीदारी का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यह दोनों देशों के बीच घनिष्ठ और दीर्घकालिक संबंधों पर आधारित आपसी सम्मान, विश्वास और समर्थन दर्शाता है। प्रधानमंत्री ने एससीओ शिखर सम्मेलन के सफल संचालन और उत्साहपूर्ण आतिथ्य सत्कार के लिए राष्ट्रपति सादिर ज़ापारोव को धन्यवाद दिया।
निर्वाचन आयोग ने वर्ष 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों की…
एशियाई चैंपियंस हॉकी प्रतियोगिता में कल शाम भारत ने दक्षिण कोरिया को आठ-शून्य से हरा…
अमरीका में आज मध्यावधि चुनाव होंगे। इन महत्वपू्र्ण चुनावों का असर राष्ट्रपति ट्रम्प के विधायी…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में 'भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर…
सर्वोच्च न्यायालय ने दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को सुबह 6 बजे से 7…
पश्चिम-मध्य और उससे सटी दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना भीषण चक्रवाती तूफान ‘मुरसु’…