insamachar

आज की ताजा खबर

On the third day of his visit to Seychelles, Prime Minister Modi offered prayers today at the Navashakti Vinayagar Temple in Victoria.
भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने सेशेल्स की अपनी यात्रा के तीसरे दिन आज विक्टोरिया स्थित नवशक्ति विनयगर मंदिर में पूजा-अर्चना की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अफ्रीकी देश सेशेल्स की अपनी यात्रा के तीसरे दिन आज विक्टोरिया स्थित नवशक्ति विनयगर मंदिर का दौरा किया और पूजा-अर्चना की। उन्होंने वहां रहने वाले भारतीय प्रवासियों से भी मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी ने पीस पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री मोदी अपनी तीन दिन की सफलतापूर्वक सेशेल्‍स यात्रा के बाद स्‍वदेश के लिए रवाना हो गए हैं।

कल, प्रधानमंत्री मोदी ने सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस समारोह में भाग लिया। यह सेशल्‍स की स्वतंत्रता की 50वीं वर्षगांठ है। प्रधानमंत्री मोदी विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में शामिल हुए। प्रधानमंत्री को पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास में नेतृत्व के लिए सेशेल्स के सर्वोच्च सम्मान ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने। उन्होंने सेशेल्स की राष्ट्रीय सभा को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सेशेल्स और भारत दोनों एक ऐसे विश्व के लिए प्रयासरत है जहां विकास अधिक समावेशी हो और अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं समकालीन वास्तविकताओं को प्रतिबिंबित करें।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *