भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने आज विश्व शेर दिवस के अवसर पर शेरों के संरक्षण एवं सुरक्षा कार्य में शामिल सभी लोगों की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज विश्व शेर दिवस के अवसर पर शेरों के संरक्षण एवं सुरक्षा कार्य में शामिल सभी लोगों की सराहना की। प्रधानमंत्री मोदी ने फरवरी 2024 में इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस की स्थापना के लिए केन्द्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी पर प्रकाश डाला, जो राजसी शेरों की रक्षा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराता है। उन्होंने इसके लिए दुनिया भर से मिली उत्साहजनक प्रतिक्रिया पर प्रसन्नता व्यक्त की।

प्रधानमंत्री मोदी ने सभी वन्यजीव प्रेमियों को गिर राष्ट्रीय उद्यान का दौरा करने और गुजरात के लोगों के आतिथ्य का आनंद उठाते हुए शेरों की रक्षा की दिशा में किए गए प्रयासों का अवलोकन करने के लिए आमंत्रित भी किया।

एक्स पर एक ट्वीट थ्रेड पोस्ट करते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा: “विश्व शेर दिवस के अवसर पर, मैं शेरों के संरक्षण की दिशा में कार्य करने वाले सभी लोगों की सराहना करता हूं और इन राजसी शेरों की सुरक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दोहराता हूं। जैसा कि हम सभी जानते हैं, भारत के गुजरात के गिर में बड़ी संख्या में शेर बसते हैं। पिछले कुछ वर्षों के दौरान उनकी संख्या में काफी वृद्धि हुई है, जो बहुत अच्छी खबर है।”

“इस वर्ष फरवरी में, केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने दुनिया के उन सभी देशों, जहां शेर बसते हैं, को एकजुट करने हेतु इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस की स्थापना को मंजूरी दी। इस कदम का उद्देश्य सतत विकास को बढ़ावा देने हेतु एक समग्र दृष्टिकोण का निर्माण करना और इस संबंध में किए जाने वाले सामुदायिक प्रयासों का समर्थन करना भी है। इस प्रयास को वैश्विक स्तर पर उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिल रही है।”

“मैं सभी वन्यजीव प्रेमियों को राजसी एशियाई शेरों को देखने हेतु गिर आने के लिए आमंत्रित करता हूं। इससे सभी को इन शेरों की सुरक्षा की दिशा में किए जाने वाले प्रयासों का अवलोकन करने और साथ ही गुजरात के लोगों के आतिथ्य का आनंद उठाने का अवसर भी मिलेगा।”

Editor

Recent Posts

RBI ने तीनों सरकारी तेल कंपनियों की अमेरिकी डॉलर की दैनिक जरूरत पूरी करने के लिए विशेष व्यवस्था की घोषणा की

भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई) ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों – इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान…

12 घंटे ago

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्री द्विपक्षीय अभ्यास इंद्र-2026 में भाग लेने के लिए रूस पहुंचा

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्रि 10 अक्टूबर, 2026 को रूस के व्लादिवोस्तोक पहुंचा। यह युद्धपोत…

14 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने चेन्नई में 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चेन्नई में आईआईटी-मद्रास में आयोजित कार्यक्रम में 13 हज़ार करोड़…

14 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना के पूनमल्ली-वडापलानी खंड का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंचे। वे आज चेन्नई में 13…

14 घंटे ago