भारत

जम्मू-कश्‍मीर के पुंछ में वायुसेना के काफिले पर हुए आतंकी हमले में एक एयरमैन शहीद और चार सैनिक घायल

जम्मू-कश्‍मीर के सीमावर्ती जिले पुंछ में वायुसेना के काफिले पर हुए आतंकी हमले में एक एयरमैन शहीद हो गया और चार सैनिक घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत गंभीर है। यह हमला कल शाम सीमावर्ती पुंछ जिले के शाह सत्‍तार वन-क्षेत्र में हुआ। यह इस वर्ष सशस्त्र बलों पर पहला बड़ा आतंकी हमला है।

घायल वायु सैनिकों को इलाज के लिए ऊधमपुर में सेना के अस्पताल जाया गया है। आतंकियों की धरपकड़ के लिए राष्‍ट्रीय राइफल्‍स ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। गौरतलब है कि पुंछ में 25 मई को मतदान होना है।

पुंछ जिले में भारतीय सेना के जवानों द्वारा सुबह कड़ी सुरक्षा जांच की जा रही है। कल पुंछ जिले में भारतीय वायु सेना के वाहनों के काफिले पर आतंकवादियों ने हमला किया था। आतंकी हमले में घायल हुए भारतीय वायुसेना के पांच जवानों में से एक की इलाज के दौरान अस्पताल में मृत्यु हो गई है।

Editor

Recent Posts

RBI ने तीनों सरकारी तेल कंपनियों की अमेरिकी डॉलर की दैनिक जरूरत पूरी करने के लिए विशेष व्यवस्था की घोषणा की

भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई) ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों – इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान…

7 घंटे ago

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्री द्विपक्षीय अभ्यास इंद्र-2026 में भाग लेने के लिए रूस पहुंचा

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्रि 10 अक्टूबर, 2026 को रूस के व्लादिवोस्तोक पहुंचा। यह युद्धपोत…

9 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने चेन्नई में 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चेन्नई में आईआईटी-मद्रास में आयोजित कार्यक्रम में 13 हज़ार करोड़…

9 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना के पूनमल्ली-वडापलानी खंड का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंचे। वे आज चेन्नई में 13…

9 घंटे ago