राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में यात्रियों के सफर को बेहतर बनाने के लिए ‘वन इंडिया – वन टिकट’ पहल की शुरुआत की गई है। इस पहल के तहत यात्री अब दिल्ली मेट्रो रेल के क्यूआर कोड आधारित टिकट को भारतीय रेलवे, आई आर सी टी सी की वेबसाइट और मोबाइल ऐप से बुक कर सकते हैं। इस सुविधा का पूर्ण संस्करण जल्द ही शुरू किया जायेगा।
दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने बताया है कि इस पहल के तहत यात्री 120 दिन पहले, मेट्रो टिकट बुक कर सकते हैं। ये टिकट यात्रा की तारीख से चार दिन के लिए वैध होंगे। हालांकि टिकट पर एकल यात्रा ही की जा सकेगी। इस पहल की शुरुआत के लिए दिल्ली मेट्रो रेल निगम, इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड और सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम के बीच करार हुआ है।
लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की है।…
सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि सेना, नौसेना और वायु सेना में शॉर्ट सर्विस…
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने आज तीन दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी के माध्यम से…
जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत सुधार से जुड़े कार्यान्वयन के देशव्यापी विस्तार को जारी…
वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और विदेश मंत्रालय, भारत सरकार ने संयुक्त रूप से…