सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ONGC) की विदेशी निवेश शाखा ओएनजीसी विदेश लिमिटेड ने अजरबैजान तेल क्षेत्र और उससे जुड़ी एक पाइपलाइन में नॉर्वे की फर्म इक्विनोर की हिस्सेदारी हासिल की है। कंपनी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सौदा छह करोड़ डॉलर में हुआ।
ओवीएल ने इक्विनोर से अजरबैजान में अपतटीय अजेरी चिराग गुनाशली (एसीजी) तेल क्षेत्र में 0.615 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के लिए एक बाध्यकारी बिक्री खरीद समझौते (एसपीए) पर हस्ताक्षर किए हैं। कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस समझौते के तहत उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी ओएनजीसी बीटीसी लिमिटेड के माध्यम से बाकू त्बिलिसी सेहान (बीटीसी) पाइपलाइन के 0.737 प्रतिशत शेयरों का अधिग्रहण भी किया जाएगा।
इन अधिग्रहणों में छह करोड़ डॉलर तक का कुल निवेश शामिल है। ओवीएल के पास इस समय एसीजी क्षेत्र में 2.31 प्रतिशत हिस्सेदारी और बीटीसी पाइपलाइन में 2.36 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इक्विनोर के अधिग्रहण से उसे हिस्सेदारी बढ़ाने में मदद मिलेगी।
सरकार ने कुल ₹10,000 करोड़ की राशि के साथ स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, राजकोट के प्रथम दीक्षांत समारोह को…
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने आज केंद्रीय श्रम एवं रोजगार एवं युवा मामले एवं खेल…
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज बैंकॉक (थाईलैंड) में 30 मार्च…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित ईंट भट्टों में कथित…
राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) ने राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी) के सहयोग से…