Defence News

ऑपरेशन ओलिविया: भारतीय तटरक्षक बल ने ओडिशा तट पर 6.98 लाख से अधिक ओलिव रिडले कछुओं के संरक्षण में सहायता की

समुद्री संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) के वार्षिक मिशन ‘ऑपरेशन ओलिविया’ के तहत फरवरी 2025 के दौरान ओडिशा में रुशिकुल्या नदी के मुहाने पर 6.98 लाख से अधिक ओलिव रिडले कछुओं के घोंसले की रक्षा करने में सहायता की गई। नवंबर से मई तक सालाना आयोजित किया जाने वाला ऑपरेशन ओलिविया आईसीजी की एक महत्वपूर्ण पहल है। इसका उद्देश्य विशेष रूप से गहिरमाथा बीच और ओडिशा के आसपास के तटीय क्षेत्रों में ओलिव रिडले कछुओं के लिए घोंसले की जगह सुनिश्चित करना है, जहां हर साल आठ लाख से अधिक कछुए आते हैं। ओडिशा में रुशिकुल्या नदी के मुहाने पर रिकॉर्ड सामूहिक घोंसले का निर्माण कठोर गश्त, हवाई निगरानी और सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से लुप्तप्राय प्रजातियों की सुरक्षा में भारतीय तटरक्षक बल के निरंतर प्रयासों का प्रमाण है।

ऑपरेशन ओलिविया की शुरुआत से लेकर अब तक, भारतीय तटरक्षक बल ने 5,387 से ज़्यादा सतही गश्ती उड़ानें और 1,768 हवाई निगरानी मिशन किए हैं, जिससे अवैध मछली पकड़ने और कछुओं के आवास में व्यवधान जैसे खतरों में काफ़ी कमी आई है। इस अवधि के दौरान, अवैध मछली पकड़ने में शामिल 366 नावों को हिरासत में लिया गया, जिससे समुद्री जीवन की रक्षा में भारतीय तटरक्षक बल की मज़बूत भूमिका की पुष्टि हुई। भारतीय तटरक्षक बल ने निगरानी के अलावा मछली पकड़ने वाले स्थानीय समुदायों के साथ सक्रिय रूप से काम किया है। इसमें कछुआ बहिष्करण उपकरणों के उपयोग को बढ़ावा देना और मछली पकड़ने की स्थायी प्रथाओं तथा संरक्षण शिक्षा का समर्थन करने के लिए औपचारिक समझौता ज्ञापनों के माध्यम से गैर सरकारी संगठनों के साथ साझेदारी करना शामिल है।

Editor

Recent Posts

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने लखनऊ स्थित सीएसआईआर-सीडीआरआई में बीएसएल-3 सुविधा का उद्घाटन किया

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा सीएसआईआर के उपाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह…

6 घंटे ago

नीलगिरि श्रेणी (परियोजना 17ए) का सातवां एवं अंतिम युद्धपोत ‘विंध्यगिरि’ कोलकाता में भारतीय नौसेना को सौंपा गया

नीलगिरि श्रेणी (परियोजना 17ए) का सातवां एवं अंतिम युद्धपोत ‘विंध्यगिरि’ (यार्ड संख्या 3024) 27 नवंबर,…

6 घंटे ago

NBA ने 28 राज्यों और 4 केन्‍द्र शासित प्रदेशों में एबीएस निधि के तहत 13.76 करोड़ रुपये वितरित किए

राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (एनबीए) ने 28 राज्यों और 4 केन्‍द्र शासित प्रदेशों में जैव…

6 घंटे ago

भारतीय रेल को ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के निर्माण कार्य में महत्वपूर्ण सफलता मिली

भारतीय रेल को आज उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने IORA मंत्रिपरिषद की बैठक में भाग लेने वाले विदेश मंत्रियों और प्रतिनिधिमंडल प्रमुखों से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में आयोजित आईओआरए मंत्रिपरिषद की 25वीं बैठक में…

6 घंटे ago

RBI ने न्यूनतम दैनिक नकद आरक्षित अनुपात – सीआरआर को 99 प्रतिशत से घटाकर 90 प्रतिशत किया

बैंकिंग प्रणाली में तरलता संकट के बीच भारतीय रिज़र्व बैंक-आरबीआई ने न्यूनतम दैनिक नकद आरक्षित…

6 घंटे ago