असम सरकार ने दिमा हसाओ जिले के उमरांगसो की एक खदान में फंसे खनिकों के बचाव में सहायता के लिए नौसेना के गोताखारों को तैनात करने का अनुरोध किया है। 300 फुट गहरी खदान में पानी भर जाने के बाद खनिक ‘रैट-होल’ कोयला खदान के अंदर फंस गए हैं। सेना ने राज्य आपदा मोचन बल और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के साथ संयुक्त रूप से बचाव अभियान शुरू कर दिया है।
सेना ने खनिकों को बचाने के लिए आवश्यक उपकरणों से लैस गोताखोरों, इंजीनियरों और अन्य प्रशिक्षित कर्मियों से युक्त एक विशेष राहत कार्य बल जुटाया और सुबह लगभग साढे़ छह बजे साइट पर पहुंचे। चल रहे बचाव कार्य को मदद करने के लिए असम राइफल्स और इंजीनियर्स तट फोर्स की अतिरिक्त टीम रस्ते में है। असम सरकार के सूत्रों के मुताबिक जमीन से तीन शव देखे गए हैं, लेकिन खबर लिखे जाने तक उन्हें निकाला नहीं जा सका है। 2014 में नेशनल ग्रीन ट्राब्यूनल द्वारा प्रतिबंध के बावजूद, असम में अवैध रूप से रैट होल खनन जारी हैं।
लोकसभा ने दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक-2025 ध्वनिमत से पारित कर दिया है।…
श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने पश्चिम एशिया संकट के बीच देश को ईंधन…
बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड-जेडीयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए…
वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने संसद में भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती का उल्लेख करते हुए…
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज दोपहर ‘मेरा बूथ,…
भारत के महारजिस्ट्रार और जनगणना आयुक्त श्री मृत्युंजय कुमार नारायण ने आज नई दिल्ली में…