भारत

दिल्ली विश्वविद्यालय में सेंटर फॉर इंडिपेंडेंस एंड पार्टीशन स्टडीज (CIPS) के ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन हुआ

दिल्ली विश्वविद्यालय में सेंटर फॉर इंडिपेंडेंस एंड पार्टीशन स्टडीज (सीआईपीएस) के ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रोफेसर रवि प्रकाश टेकचंदानी ने कहा कि देश के विभाजन का संबंध केवल 1947 से ही नहीं है बल्कि इसकी जड़ें इतिहास में सैकड़ों वर्ष पीछे दिखाई पड़ती हैं। उन्होंने कहा कि इस सेंटर का उद्देश्य स्वाधीनता और विभाजन की त्रासदी से संबंधित अनेक आयामों पर गहन शोध करना है।

रवि प्रकाश टेकचंदानी ने कहा कि जब हम विभाजन पर दृष्टि डालते हैं तो अनेक विषयों पर ध्यान जाता है और विभाजन के प्रभावों को देख पाते हैं। वो प्रभाव सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और दूसरे अनेक विमर्शों से जुड़े हुए हैं।

सीआईपीएस के निदेशक प्रोफेसर रवींद्र कुमार ने इस दौरान सेंटर के लिए अलग-अलग विषय विशेषज्ञों के सहयोग का आग्रह किया।

Editor

Recent Posts

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का स्वागत किया

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…

6 घंटे ago

भारत ने व्यापार बाधाओं, डंपिंग और अनुचित मूल्य निर्धारण के समाधान के लिए WTO के अनुरूप उपायों की मांग की

अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…

6 घंटे ago

भारतीय नौसेना का पोत ‘त्रिशूल’ स्पेन के वालेंसिया पहुँचा

भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…

19 घंटे ago

पश्चिम बंगाल में ‘बाघ पुनर्वास कार्यक्रम’ के तहत बुक्सा बाघ अभ्यारण्य में पहली बाघिन को छोड़ा गया

भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…

20 घंटे ago

सीबीएन राजस्थान यूनिट ने थाईलैंड से आए अंतरराष्ट्रीय पार्सल में छिपाए गए 1.080 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी पकड़ी

मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…

20 घंटे ago