भारत

आंध्र प्रदेश के कुरनूल में एक भीषण बस दुर्घटना में 20 से अधिक लोगों की मृत्‍यु की आशंका

आंध्रप्रदेश के कुरनूल में एक निजी बस में आग लगने से 20 से अधिक लोगों की मृत्‍यु हो जाने की आशंका है। यह बस हैदराबाद से बेंगलूरू जा रही थी और कुरनूल जिले के उलिंडाकुंडा के पास आज तडके इसमें आग लग गई। बस में करीब 42 यात्री सवार थे, जिनमें से 20 लोगों की मृत्‍यु हो जाने की आशंका है।

प्रारंभिक सूचना के अनुसार यह दुर्घटना उस समय हुई जब एक दोपहिया बाईक पीछे से बस से टकरा कर बस के नीचे आ गई और बाईक के पेट्रोल टैंक से निकली आग बस तक फैल गई। घायल यात्रियों को कुरनूल के सर्वजन अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आंध्र प्रदेश के धरना में हुई लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में एक दुर्घटना में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

पीएमओ इंडिया ने अपने ‘एक्स’ हैंडल से पोस्ट किया: “आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में हुई दुर्घटना में जनहानि से अत्यंत दुःखी हूं। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे: प्रधानमंत्री @narendramodi”

Editor

Recent Posts

FSSAI ने खाद्य सुरक्षा और मानक (शिशु पोषण खाद्य पदार्थ) विनियम, 2020 में संशोधन का मसौदा प्रकाशित किया

खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने खाद्य सुरक्षा और मानक (शिशु पोषण खाद्य पदार्थ)…

1 घंटा ago

FSSAI ने चाय में कीटनाशकों के अधिकतम सीमा तय करने के लिए नए नियमों का मसौदा जारी किया

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने चाय में दो कीटनाशकों- एसिटामिप्रिड और इमिडाक्लोप्रिड…

1 घंटा ago

केन्‍द्र ने पंजाब सरकार से मादक पदार्थों की बिक्री और दुरुपयोग के खिलाफ अभियान चला रहे कार्यकर्ताओं की हत्याओं पर रिपोर्ट मांगी

गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…

3 घंटे ago