आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 24 अक्टूबर 2025

बिहार में महागठबंधन द्वारा राष्‍ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्‍वी यादव को मुख्‍यमंत्री पद का उम्‍मीदवार बनाने की खबर सभी समाचार पत्रों ने सचित्र प्रकाशित की है। जनसत्‍ता लिखता है – महागठबंधन का तेजस्‍वी चेहरा, पटना में बैठक के बाद राजस्‍थान के पूर्व मुख्‍यमंत्री गहलोत का ऐलान।

उनहत्‍तर हजार करोड़ के हथियार और सैन्‍य उपकरण की खरीद को मंजूरी, अमर उजाला की सुर्खी है। पत्र लिखता है – नाग मिसाइलें और इलैक्‍ट्रॉनिक इंटेलिजेंस की होगी खरीद।

वहीं दैनिक जागरण ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर अमरीकी राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप द्वारा नीति में बड़ा बदलाव करने की खबर अपने मुख पृष्‍ठ पर प्रकाशित की है। पत्र लिखता है – ट्रंप ने रूस की दो बड़ी तेल कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध, भारत की बढ़ी चुनौती।

राजस्‍थान पत्रिका ने गैर कानूनी कंटेंट को लेकर खबर प्रकाशित की है। सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म को 36 घंटे में हटाना होगा अवैध कंटेंट, देशभर में 15 नवम्‍बर से लागू होंगे नए नियम।

आखिरी घंटे की मुनाफा वसूली से शेयर बाजार ने बढ़त गंवाई, सेंसेक्‍स, निफ्टी ने नया शिखर छुआ, लगातार छठे दिन तेजी दर्ज की – हिन्‍दुस्‍तान की सुर्खी है।

बैंक ग्राहको को चार नामिनी जोड़ने का मिलेगा विकल्‍प, पसंद के अनुसार नामांकन की सुविधा, देशबंधु की खबर है। पत्र लिखता है – एक नवम्‍बर से लागू होंगे प्रावधान।

दैनिक भास्‍कर ने तुर्किए के इब्राहिम यूसेल की 26 साल से चली आ रही सिगरेट की आदत छोड़ने के लिए अपनाए गए खास तरीके की खबर प्रकाशित की है। पत्र लिखता है – सिगरेट छोड़ने के लिए शख्‍स ने खुद का चेहरा पिंजरे में लॉक किया। वहीं, सोशल मीडिया पर लोग इस अनूठी और अजीब कोशिश की खूब सराहना कर रहे हैं।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्री अमित शाह आज केरलम के कोल्लम में मां अमृतानंदमयी जी के 73वें जन्मदिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज केरलम के कोल्लम में मां अमृतानंदमयी जी के 73वें…

9 घंटे ago

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आईआईटी मद्रास एलुमनाई मीट ‘संगम’ में आईआईटी मद्रास यूनिकॉर्न वेंचर फंड लॉन्च किया

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज बेंगलुरु में आईआईटी मद्रास एलुमनाई मीट ‘संगम’ में…

10 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने केरलम के कोल्लम में महिला सशक्तीकरण और सहकारिता से जुड़ी विभिन्न पहलों का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “सहकार से समृद्धि” के विजन के अनुरूप तथा सहकारिता के माध्यम…

11 घंटे ago

कल रविवार को सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक खुले रहेंगे: वित्त मंत्रालय

वित्त मंत्रालय ने घोषणा की है कि ग्राहकों की सुविधा के लिए कल रविवार को…

11 घंटे ago