भारत

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 60 से अधिक प्रतिशत मतदान, मतगणना शनिवार को होगी

दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए कल शाम मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव आयोग के अनुसार, रात 11:30 बजे तक दिल्ली में औसत मतदान 60.42% दर्ज किया गया। सबसे अधिक 66.25 प्रतिशत मतदान उत्तर पूर्वी दिल्ली और सबसे कम 56.16 प्रतिशत मतदान दक्षिण पूर्वी दिल्ली में हुआ। शाहदरा जिले में मतदान का प्रतिशत 63.94 प्रतिशत रहा। उत्तरी दिल्ली में 59.55 प्रतिशत और उत्तर पश्चिमी दिल्ली में 60.70 प्रतिशत मतदान हुआ।

कल जिन प्रमुख नेताओं की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई, उनमें आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल, आतिशी, मनीष सिसोदिया और भारतीय जनता पार्टी के प्रवेश वर्मा, विजेंद्र गुप्ता, अरविंदर सिंह लवली और रमेश बिधूड़ी शामिल हैं। कांग्रेस की ओर से देवेंद्र यादव, संदीप दीक्षित और अलका लांबा इस चुनाव के प्रमुख उम्‍मीदवार थे। चुनाव मैदान कुल 699 उम्मीदवार थे।

निर्वाचन आयोग ने राजधानी में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए थे। चुनाव में धनबल के इस्तेमाल पर कड़ा रूख अपनाया गया था। 7 जनवरी को दिल्ली चुनाव की घोषणा के बाद से प्रवर्तन एजेंसियों ने लगभग 236 करोड़ रुपये जब्त किए हैं। मतगणना शनिवार को होगी।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक जनसभा को संबोधित करते…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि मौजूदा समय चुनौतीपूर्ण है, कोविड काल की तरह मौजूदा संकट से भी उबर जाएगा भारत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए कहा है…

8 घंटे ago

कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसेना कमान में आईओएनएस समुद्री अभ्यास (IMEX) टीटीएक्स 2026 का आयोजन किया गया

भारतीय नौसेना ने दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि स्थित समुद्री युद्ध पद्धति केंद्र में आईओएनएस समुद्री…

8 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने पश्चिम एशिया की स्थिति और भारत पर उसके असर की समीक्षा के लिए IGOM की पहली बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर नजर रखने और वहां…

13 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ…

13 घंटे ago

ईरान ने दुबई में अमरीकी सेना के दो ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए

मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने दुबई…

13 घंटे ago