प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर से आतंकवादियों के ठिकानों को नष्ट करके पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने सशस्त्र बलों को कार्रवाई करने की पूरी छूट दी थी, इससे तीनों सेनाओं को अपने लक्ष्यों को पूरा करने में मदद मिली है, और पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर होना पड़ा।
प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि पाकिस्तान कभी भी भारत से प्रत्यक्ष युद्ध में नहीं जीत सकता, इसलिए वह आतंकवाद को बढ़ावा देकर छद्म युद्ध में शामिल है। प्रधानमंत्री मोदी ने यह बात राजस्थान के बीकानेर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कही।
प्रधानमंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद से निपटने के लिए तीन सिद्धांत तय किए हैं। उन्होंने कहा कि भारत हर आतंकवादी हमले का मुंहतोड़ जवाब देगा और इसका तरीका देश की सेना तय करेगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भारत परमाणु खतरों से डरने वाला नहीं है और पाकिस्तान के सरकारी और गैर सरकारी तत्वों का खेल अब नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि भारत आतंक के आकाओं और आतंक को संरक्षण देने वाली सरकार को एक ही मानता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के बाद देशवासियों ने आतंकियों को नेस्तनाबूद करने का संकल्प लिया था और सेना के पराक्रम से देश ने उस संकल्प को पूरा किया। उन्होंने कहा कि भारत ने साफ कर दिया है कि पाकिस्तान को हर आतंकी हमले की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।
उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि भारत के हक का पानी पाकिस्तान को नहीं मिलेगा। पाकिस्तान को भारतीयों के खून से खेलने की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पाकिस्तान के साथ न तो व्यापार होगा और न ही बातचीत होगी और बातचीत सिर्फ पाक अधिकृत कश्मीर पर केंद्रित होगी।
नीति आयोग के ‘फ्रंटियर टेक हब’ ने 14 अक्टूबर 2026 को ‘डेटा सेंटर मूल्यांकन फ्रेमवर्क’…
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की संरचनात्मक सुरक्षा, स्थायित्व और गुणवत्ता…
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज आयुर्वेद में व्यापक वैज्ञानिक अनुसंधान करने का आह्वान किया। उन्होंने…
रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए समर्पित संचार उपग्रह जीसैट-7सी और नौसेना के लिए भारी…
भारत ने अमरीका के इलिनॉय राज्य के ऑरोरा क्षेत्र में एक हिंदू मंदिर को निशाना…
मौसम विभाग ने आज हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्यक्त…