अंतर्राष्ट्रीय

फ़लिस्तीनी सशस्त्र समूह हमास ने इस्राइली बंधकों को रिहा करने पर सहमति जताई, लेकिन अमरीका की गजा शांति योजना में बदलाव की मांग की

हमास ने शेष सभी इस्राइली बंधकों को रिहा करने पर सहमति जताई है। हमास ने कहा है कि अमरीकी शांति योजना में शामिल कई प्रमुख बिंदुओं पर बातचीत की आवश्‍यकता है। हमास के जवाब के बाद अमरीकी राष्‍ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि हमास स्थायी शांति के लिए तैयार है। उन्‍होंने इस्राइल से गजा पर बमबारी तुरंत रोकने को कहा, जिससे बंधकों की सुरक्षित और शीघ्र रिहाई संभव हो सके। शांति योजना में लड़ाई को तत्काल समाप्त करने और सभी बंधकों की रिहाई का प्रस्ताव है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत गजा में स्थायी और न्यायपूर्ण शांति की दिशा में सभी प्रयासों का पूरा समर्थन करता रहेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि गजा में शांति प्रयासों में निर्णायक प्रगति के बीच भारत राष्ट्रपति ट्रम्प के नेतृत्व का स्वागत करता है। उन्होंने कहा कि बंधकों की रिहाई का संकेत महत्वपूर्ण कदम हैं।

Editor

Recent Posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने AIIMS राजकोट के प्रथम दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान, राजकोट के प्रथम दीक्षांत समारोह को…

54 मिनट ago

NCS पोर्टल के माध्यम से रोजगार माध्यम बढ़ाने के लिए पोर्टर और गिगिन टेक्नोलॉजीज के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने आज केंद्रीय श्रम एवं रोजगार एवं युवा मामले एवं खेल…

2 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने बैंकॉक 2026 विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भारतीय दल को सम्मानित किया

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज बैंकॉक (थाईलैंड) में 30 मार्च…

2 घंटे ago

NHRC उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में ईंट भट्टों में कथित बंधुआ मजदूरी के 216 मामलों की 16 अप्रैल को ऑनलाइन सुनवाई करेगा

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित ईंट भट्टों में कथित…

4 घंटे ago

राष्ट्रीय कैडेट कोर ने कैडेटों के लिए राष्ट्रव्यापी साइबर सुरक्षा क्षमता निर्माण कार्यक्रम शुरू किया

राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) ने राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी) के सहयोग से…

4 घंटे ago