भारत

परीक्षा पे चर्चा ने 3 करोड़ से अधिक पंजीकरण के साथ एक नया कीर्तिमान स्थापित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रमुख पहल परीक्षा पे चर्चा ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है। 30 दिसम्बर, 2025 तक देशभर के छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से तीन करोड़ से अधिक पंजीकरण दर्ज किए गए।

यह अभूतपूर्व प्रतिक्रिया कार्यक्रम की बढ़ती लोकप्रियता और छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण को संबोधित करने तथा परीक्षाओं के प्रति सकारात्मक और आत्मविश्वासी दृष्टिकोण को बढ़ावा देने में इसकी सफलता को दर्शाती है। भागीदारी का यह विशाल स्तर ‘परीक्षा पे चर्चा’ को एक सच्चे जन आंदोलन के रूप में उभरने को दर्शाती है, जो देशभर के शिक्षार्थियों और शिक्षकों के बीच गहरा प्रभाव छोड़ रहा है।

माईगॉव पोर्टल पर 1 दिसंबर 2025 से ‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गए हैं। शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित यह पहल सीखने और संवाद के एक व्यापक रूप से प्रतीक्षित उत्सव में बदल गई है, जो छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को साझा मंच पर एक साथ लाती है।

Editor

Recent Posts

भारतीय रेल ने अक्टूबर 2026 में 145.07 मिलियन टन माल ढुलाई की

भारतीय रेलवे ने अक्टूबर 2026 के दौरान अपना शानदार परिचालन प्रदर्शन जारी रखा और माल…

36 मिनट ago

केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने पोलैंड में उच्चस्तरीय बैठकें कीं; AI, सेमीकंडक्टर और महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर हुई बात

वाणिज्य एवं उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने 12 भारतीय…

38 मिनट ago

DRDO ने ओडिशा के चांदीपुर से सतह से सतह पर मार करने वाली क्वासी-बैलिस्टिक मिसाइल प्रलय का सफल परीक्षण किया

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन-डीआरडीओ ने कल ओडिशा के चांदीपुर एकीकृत परीक्षण केंद्र से स्वदेशी…

7 घंटे ago

सरकार ने देश की स्वदेशी एआई क्षमताओं को मजबूत करने के लिए इंडिया एआई मिशन के अंतर्गत 3 नए स्वदेशी एआई फाउंडेशन मॉडल लॉन्च किए

भारत ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-एआई के क्षेत्र में एक बड़ी पहल की है। सरकार ने कल…

7 घंटे ago

NHRC ने मध्य प्रदेश और राजस्थान के सीमावर्ती जिलों से महाराष्ट्र के शहरों में बालिकाओं की बिक्री और तस्करी की खबरों पर स्वत: संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मीडिया में प्रकाशित उस खबर पर संज्ञान लिया है, जिसमें…

20 घंटे ago