पेरिस ओलिम्पिक-2024 खेलों की शुरूआत आज से होगी। ओलिम्पिक खेलों के उद्घाटन समारोह का आयोजन पेरिस में सीन नदी के किनारे भारतीय समय के अनुसार रात 11 बजे से होगा।
यह पहली बार है जब उद्घाटन समारोह किसी स्टेडियम में न होकर खुले में आयोजित होने जा रहा है। इसमें लगभग 10 हजार 5 सौ खिलाड़ी करीब 100 नावों में सवार होकर परेड में निकलेंगे। परेड ऑस्टरलिट्ज़ ब्रिज से शुरू होकर ट्रोकाडेरो – एफिल टॉवर के पास एस्प्लेनेड पर समाप्त होगी, जहां ओलिम्पिक मशाल प्रज्वलित कर समारोह की शुरूआत की जाएगी।
भारत की ओर से शरथ कमल और पी. वी. सिंधु परेड में ध्वजवाहक के रूप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। भारत ने कल पेरिस ओलंपिक अभियान की शानदार शुरुआत की। पुरुष टीम ने रैंकिंग राउंड में तीसरा स्थान हासिल किया और महिला टीम ने चौथा स्थान हासिल करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की। क्वार्टर फाइनल में भारतीय महिला टीम का मुकाबला मेजबान फ्रांस और नीदरलैंड के बीच होने वाले अंतिम-16 चरण के मैच के विजेता से होगा। वहीं दूसरी ओर, भारतीय पुरुष टीम का सामना क्वार्टर फाइनल में कोलंबिया अथवा तुर्किए से होगा।
पूर्वी अफ्रीका में जिबूती के तट के पास प्रवासियों से भरी एक नाव पलटने से…
सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को हुए हमले…
सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दूसरे हमले में…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि रूस और यूक्रेन के बीच करीब…
क्रिकेट में, भारत ने कल रात इंदौर के होलकर स्टेडियम में तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच…
भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई) ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों – इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान…