खेल

पेरिस ओलिंपिक 2024 भव्‍य समारोह के साथ संपन्‍न; अगले ओलिंपिक खेल 2028 में अमरीका के लॉस एंजेलस में होंगे

पेरिस ओलंपिक 2024 का भव्य समारोह के साथ समापन हो गया है। भारत 6 पदकों के साथ, पदक तालिका में 71वें स्थान पर रहा। भारतीय खिलाडियों ने एक रजत और पांच कांस्य पदक सहित कुल 6 पदक हासिल किये। 2020 के तोक्यो ओलंपिक में भारत पदक तालिका में 48वें स्‍थान पर था और उसे एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य सहित कुल 7 पदक मिले थे।

33वें ओलिम्पिक खेलों का कल पेरिस के स्टेड डे फ्रांस में एक भव्य समारोह के साथ समापन हो गया और इन खेलों की मशाल अब लॉस एंजेलिस को सौंप दी गई, जहां 2028 में अगले ओलिम्पिक खेल होने हैं। समापन समारोह में भारतीय ध्वजवाहक थे पीआर श्रीजेश और मनु भाकर। समारोह में पेरिस ओलिम्पिक आयोजन समिति के अध्यक्ष टोनी इटांगुए ने तह-ए-दिल से सभी ऐथलीटों और मेहमानों का आभार व्यक्त किया। साथ ही 45000 से ज्यादा वॉलेंटियर्स, आयोजकों और पेरिस वासियों का भी शुक्रिया अदा किया।

अंतर्राष्ट्रीय ओलिम्पिक संघ के अध्यक्ष थॉमस बॉक ने इन खेलों को सफल बताया और ओलिम्पिक ध्वज लॉस एंजेलिस की मेयर केरेन बॉज को सौंप दिया। समापन समारोह में मशहूर अमरीकी अभिनेता टॉमक्रूज स्टेडियम से मोटरसाइकिल पर ओलिम्पिक ध्वज लेकर निकले।

पेरिस ओलिम्पिक खेलों में 17 से ज्यादा नए विश्व कीर्तिमान बने। एक रजत और पांच कांस्य यानि कुल छह पदकों के साथ भारत रहा पदक तालिका में 71वें स्थान पर। इन खेलों के सबसे सफल ऐथलीट रहे मेजबान फ्रांस के तैराक लियो मोचा जिन्होंने चार स्वर्ण एक कांस्य पदक जीता। महिला वर्ग में अमरीका की तैराक टोरी हस्के का प्रदर्शन सबसे श्रेष्ठ रहा। टोरी ने तीन स्वर्ण और दो रजत पदक जीते।

वहीं, अमरीका चालीस स्वर्ण सहित कुल 126 पदकों के साथ शीर्ष पर रहा। चीन भी चालीस स्वर्ण पदकों के साथ 91 पदक जीतकर दूसरे स्थान पर रहा। जापान 20 स्वर्ण सहित 45 पदक के साथ तीसरे और ऑस्ट्रेलिया 18 स्वर्ण सहित कुल 53 पदक के साथ चौथे स्थान पर रहा।

Editor

Recent Posts

मध्यम दूरी की ‘अग्नि-4’ बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया

मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल 'अग्नि-4' का सफल परीक्षण 6 अगस्त, 2026 को ओडिशा के…

13 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी और इस्राएल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर की बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इस्राएल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से आज फोन पर बातचीत की।…

13 घंटे ago

CGPDTM ने भारत के 15 केन्द्रों पर पेटेंट और ट्रेडमार्क एजेंट परीक्षा 2027 के लिए संभावित कार्यक्रम घोषित किया

पेटेंट, डिज़ाइन एवं ट्रेड मार्क महानियंत्रक (सीजीपीडीटीएम) कार्यालय ने घोषणा की है कि ट्रेड मार्क…

13 घंटे ago

कैबिनेट ने संपीड़ित बायोगैस के लिए राष्ट्रीय एकीकृत योजना, गोबरधन को 23,731 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ मंजूरी दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 23,731 करोड़ रुपये के कुल…

15 घंटे ago

कैबिनेट ने असम में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 15 के 135.871 किलोमीटर लंबे, चार लेन वाले पहुंच-नियंत्रित गुवाहाटी–तेजपुर कॉरिडोर विकसित करने को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने…

15 घंटे ago

हॉकी इंडिया ने 30 अगस्त से चीन के मोकी में होने वाले AHF एशिया कप के लिए 18 सदस्यीय जूनियर महिला टीम की घोषणा की

भारतीय हॉकी ने 30 अगस्‍त से 13 सितम्‍बर तक चीन में होने वाले एएचएफ जूनियर…

15 घंटे ago