खेल

पेरिस पैरालिंपिक 2024: भारतीय शटलर तुलसिमति मुरुगेसन ने महिला एसयू-5 बैडमिंटन स्पर्धा के फाइनल में पहुंचकर रजत पदक पक्‍का किया

भारत की पैरा-शटलर तुलसीमथी मुरुगेसन महिलाओं की एसयू-5 बैडमिंटन स्‍पर्धा में अपनी हमवतन मनीषा रामदास को हराकर फाइनल में जगह बना चुकी हैं। शीर्ष वरीयता प्राप्‍त तमिलनाडु की खिलाड़ी मुरुगेसन ने रविवार की रात सेमीफाइनल में 23-21, 21-17 से अपनी प्रतिद्वंदी को हराकर यह जीत दर्ज की।

इस जीत के बाद मुरुगेसन ने कम से कम रजत पदक पक्‍का कर लिया है। उनका सामना फाइनल में चीन की यांग खिउशिया से होगा। सेमीफाइनल में अपनी हार के बाद रामदास डेनमार्क की कैथरिन रोसेनग्रेन के विरुद्ध कांस्‍य पदक के लिए आमने-सामने होंगी।

पैरा तीरंदाजी में विश्‍व के नंबर एक पैरा तीरंदाज राकेश कुमार पुरूषों की निजी कम्‍पाउन्‍ड ओपन स्‍पर्धा में कांस्‍य पदक से चूक गए। 30 के स्‍कोर से शुरू करने के बावजूद वे चीन के हे झियाहो से सिर्फ एक स्‍कोर 147-146 से हार गए।

Editor

Recent Posts

सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें कम करने का फैसला किया

केंद्र सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें…

60 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए दर्दनाक हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए दर्दनाक हादसे में हुई जनहानि…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री मोदी ने कोलकाता में घटी भगदड़ की घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कोलकाता में घटी भगदड़ की घटना में हुई जनहानि पर गहरा…

1 घंटा ago

भारत और ब्रिटेन के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास कोंकण-2026 संपन्न हुआ

भारत और ब्रिटेन के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास कोंकण-2026 15 अक्टूबर, 2026 को ब्रिटेन के…

1 घंटा ago

महिला क्रिकेट में भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन T20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज रायपुर

महिला क्रिकेट में भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का…

3 घंटे ago

भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु में खेला जाने वाला पांचवां टी-ट्वेंटी मैच बारिश के कारण रद्द

भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु में खेला जाने वाला पांचवां टी-ट्वेंटी मैच बारिश के…

3 घंटे ago