पेरिस पैरालिंपिक में नितेश कुमार ने बैडमिंटन पुरुष सिंगल्स के एसएल-3 श्रेणी का स्वर्ण पदक जीत लिया है। बेहद रोमांचक फाइनल मुकाबले में उन्होंने ब्रिटेन के डेनियल बेथेल को 21-14, 18-21, 23-21 से हराकर स्वर्ण जीता।
इससे पहले योगेश कथुनिया ने पुरुषों के डिस्कस थ्रो एफ-56 स्पर्धा में रजत पदक जीता। अपने पहले ही प्रयास में 42 दशमलव दो-दो मीटर की दूरी तक चक्का फेंक कर उन्होंने सीजन में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ लगातार दूसरा पैरालंपिक रजत पदक जीता।
आज रात पुरुष सिंगल्स के एसएल-4 श्रेणी के फाइनल में सुहास यतिराज का सामना फ्रांस के लुकास मजूर से होगा। वहीं, पुरुष सिंगल्स के एसएल-4 श्रेणी के कांस्य पदक मुकाबले में सुकांत कदम अपनी चुनौती पेश करेंगे।
महिला सिंगल्स बैडमिंटन की एसयू5 फाइनल स्पर्धा में आज रात तुलसीमथी मुरुगेसन का सामना चीन की यांग शू जिया से होगा। आज तीरंदाजी और भालाफेंक में भी पदक के लिए भारतीय खिलाडी अपनी दावेदारी पेश करेंगे।
भारत दो स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्य के साथ कुल नौ पदक जीतकर 22वें स्थान पर है।
केंद्र सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए दर्दनाक हादसे में हुई जनहानि…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोलकाता में घटी भगदड़ की घटना में हुई जनहानि पर गहरा…
भारत और ब्रिटेन के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास कोंकण-2026 15 अक्टूबर, 2026 को ब्रिटेन के…
महिला क्रिकेट में भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का…
भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु में खेला जाने वाला पांचवां टी-ट्वेंटी मैच बारिश के…