खेल

पेरिस पैरालिंपिकः योगेश कथुनिया ने पुरुषों के डिस्कस-थ्रो एफ-56 स्पर्धा में जीता रजत-पदक

पेरिस पैरालिंपिक में योगेश कथुनिया ने आज पुरुषों के डिस्कस थ्रो एफ-56 स्पर्धा में रजत पदक जीत लिया है। अपने पहले ही प्रयास में 42.22 मीटर की दूरी तक चक्‍का फेंक कर उन्‍होंने सीजन में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ लगातार दूसरा पैरालंपिक रजत पदक जीता।

पैरा-बैडमिंटन खिलाडी नितेश कुमार और ब्रिटेन के डेनियल बेथेल के बीच पुरुष सिंगल्‍स के एसएल-3 श्रेणी का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। आज रात पुरुष सिंगल्‍स के एसएल-4 श्रेणी के फाइनल में सुहास यतिराज का सामना फ्रांस के लुकास मजूर से होगा। वहीं, पुरुष सिंगल्‍स के एसएल-4 श्रेणी के कांस्‍य पदक मुकाबले में सुकांत कदम अपनी चुनौती पेश करेंगे।

महिला सिंगल्‍स बैडमिंटन की एसयू5 फाइनल स्पर्धा में आज रात तुलसीमथी मुरुगेसन का सामना चीन की यांग शू जिया से होगा। आज तीरंदाजी और भालाफेंक में भी पदक के लिए भारतीय खिलाडी अपनी दावेदारी पेश करेंगे।

भारत ने एक स्‍वर्ण, तीन रजत और चार कांस्‍य के साथ अब तक कुल आठ पदक जीतें हैं।

Editor

Recent Posts

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए पीएम मोदी के विचारों की सराहना की

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की सराहना की है। उन्‍होंने कहा…

48 मिनट ago

नागर विमानन मंत्रालय ने विमानन सुरक्षा प्रक्रियाओं को सरल और तेज़ बनाने के लिए कई सुधारों की शुरुआत की

नागर विमानन मंत्रालय ने भारतीय हवाई अड्डों पर काम करने वाले लोगों के लिए विमानन…

54 मिनट ago

भारतीय पायलट कैप्‍टन स्मित मच्‍छार उपचार के लिए अबू धाबी के अस्‍पताल में भर्ती

विदेश मंत्रालय भारतीय नागरिक और फ्लाईदुबई विमान के बहादुर पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की स्वास्थ्य…

55 मिनट ago

ICC ने अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट विश्व कप कार्यक्रम की घोषणा

अंतराष्‍ट्रीय क्रिकेट परिषद ने दक्षिण अफ्रीका, जिम्‍बाब्‍वे और नामीबिया में अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट…

57 मिनट ago

राष्‍ट्र आज राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्‍त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित कर रहा है

राष्ट्र आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्‍त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित…

1 घंटा ago

सऊदी अरब ने तेल अवीव जा रहे फ्लाई दुबई विमान में हमला करने वाले ओमान के सहयोगी–पायलट को UAE को जांच के लिए सौंपा

सऊदी अरब ने फ्लाईदुबई के तेल अवीव जा रहे विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने के कथित…

1 घंटा ago