18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून, 2024 से 3 जुलाई, 2024 तक चलेगा। इस सत्र में लोकसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों की शपथ/अभिपुष्टि, अध्यक्ष का चुनाव, भारत के राष्ट्रपति का अभिभाषण और उस पर चर्चा होगी। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट के माध्यम से इन विवरणों की जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि राज्यसभा का 264वां सत्र 27 जून, 2024 को शुरू होगा और 3 जुलाई, 2024 को इसका समापन होगा।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 27 जून को लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी और अगले पांच वर्ष के लिए नई सरकार के कामकाज की रूपरेखा पेश करेंगी।
किरेन रीजीजू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून 2024 से तीन जुलाई 2024 तक नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ, अध्यक्ष के चुनाव, राष्ट्रपति के अभिभाषण और उस पर चर्चा के लिए बुलाया जा रहा है।’’
उन्होंने कहा कि राज्यसभा का 264वां सत्र 27 जून को शुरू होगा और तीन जुलाई को संपन्न होगा। समझा जाता है कि प्रधानमंत्री मोदी 27 जून को राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद संसद में अपनी मंत्रिपरिषद के सदस्यों का परिचय देंगे।
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान आक्रामक विपक्ष द्वारा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने की कोशिश की जा सकती है। प्रधानमंत्री संसद के दोनों सदनों में, राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देंगे।
भारत और कोरिया गणराज्य के बीच रक्षा उद्योग तथा लॉजिस्टिक्स सहयोग पर संयुक्त समिति की…
भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने ATS गुजरात और केंद्रीय खुफिया एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान…
वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल आज अमरीका में जी-20 देशों के मंत्रियों के साथ…
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की क्रिकेट श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज गुवाहाटी…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मौजूदा वर्ष को भारतीय नौसेना के लिए एक ऐतिहासिक वर्ष…
भारत ने परमाणु हथियारों से मुक्त विश्व और सार्वभौमिक, गैर-भेदभावपूर्ण और सत्यापन योग्य निरस्त्रीकरण के…