वक्फ संशोधन विधेयक पर संसदीय समिति के सदस्यों ने मसौदा विधेयक में 572 संशोधनों का सुझाव दिया है। वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर सरकार और विपक्ष आमने-सामने है। समिति की सुनवाई के अंतिम चरण में पहुंचने पर रविवार देर रात भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता जगदंबिका पाल की अध्यक्षता में वक्फ संशोधन विधेयक पर संयुक्त समिति द्वारा संशोधनों की समेकित सूची जारी की गई।
समिति सोमवार को अपनी बैठक में खंडवार संशोधनों पर चर्चा करेगी। भाजपा और विपक्ष के सदस्यों ने विधेयक पर संशोधन पेश किए हैं। हालांकि, संशोधन पेश करने वाले सदस्यों की सूची में भाजपा के किसी भी सहयोगी दल का नाम नहीं है।
वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 को केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रीजीजू द्वारा आठ अगस्त को लोकसभा में पेश किया गया था और इसके बाद संसद की संयुक्त समिति को भेज दिया गया था। विधेयक का उद्देश्य वक्फ अधिनियम 1995 में संशोधन करना है, ताकि वक्फ संपत्ति के विनियमन और प्रबंधन में आने वाली समस्याओं एवं चुनौतियों का समाधान किया जा सके।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में डीआरडीओ-उद्योग सहयोग बैठक 'विमर्श' के दौरान प्रमुख…
उपराष्ट्रपति और भारतीय वैश्विक परिषद (आईसीडब्ल्यूए) के अध्यक्ष सी.पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली स्थित…
बिहार के बाढ़ प्रभावित ज़िलों में राहत और बचाव कार्य जारी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी…
अमरीका की एक संघीय अदालत ने ट्रम्प प्रशासन द्वारा विदेशी छात्रों और पत्रकारों के रहने…
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के मुख्यमंत्रियों ने आज यमुना नदी…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अभियंता दिवस के अवसर पर सभी अभियंताओं को हार्दिक बधाई और…