नेपाल में नई संसद के चुनाव के लिए शांतिपूर्ण मतदान जारी है। प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने अपना वोट डालने के बाद पत्रकारों से बातचीत में चुनाव के उत्साहपूर्ण संचालन पर प्रसन्नता व्यक्त की। अन्य राजनीतिक नेताओं में राष्ट्रीय स्वतंत्रता पार्टी – आर एस पी के रबी लामिछाने ने चूचेपाटी में और आरएसपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेन ने तिनकुने में अपना वोट डाला।
आज नेपाल में दोपहर तक 18 फीसदी मतदान हुआ। पूरे नेपाल में कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से मतदान चल रहा है। प्रत्येक मतदाता को दो मतपत्र मिल रहे हैं, पहला मतपत्र फर्स्ट पास द पोस्ट चुनाव के लिए है और दूसरा मतपत्र आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के लिए दिया जा रहा है। फर्स्ट पास द पोस्ट प्रणाली के माध्यम से मतदाता अपने निर्वाचन क्षेत्र में नेतृत्व करने के लिए उम्मीदवार को चुनते हैं और प्रपोशनल प्रणाली के तहत मतदाता उस राजनीतिक दल पर मुहर लगाते हैं जिसको वे देश के केंद्र में नेतृत्व करते हुए देखना चाहते हैं।
भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्यों के समर्थन में पाकिस्तान की ओर से…
सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…
आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत की कार्रवाई को सुदृढ़ करने…
भारतीय पारंपरिक लोक और आदिवासी संगीत को वैश्विक मंच पर बढ़ावा देने और उसे व्यापक…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…