उत्तराखंड में तीर्थयात्री बिना पंजीकरण के चारधाम यात्रा नहीं कर सकते। नाकों और अन्य स्थानों पर सख्ती से जांच की जाएगी और बिना पंजीकरण वाले यात्रियों को आगे नहीं जाने दिया जाएगा। राज्य की मुख्य सचिव, राधा रतूड़़ी ने बताया कि सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर सूचित किया गया है कि अपने-अपने राज्य के तीर्थयात्रियों को चार धाम यात्रा की पंजीकरण प्रक्रिया के बारे में जागरूक करे।
पर्यटन विभाग की वेबसाइट पे रजिस्ट्रेशन करने के बाद भी श्रुद्धालुओं को उत्तराखण्ड में आना है इसलिए ये बहुत आवश्यक है कि कोई भी श्रद्धालु बिना रजिस्ट्रेशन के यात्रा पर न आये। हम लोग इसी के तहत सभी प्रदेशों के मुख्य सचिवों को पत्र भेज रहे हैं कि अपने प्रदेश में इस बात का प्रचार कर दें कि कोई भी श्रद्धालु अनरजिस्ट्रड वाहन में या अनरजिस्ट्रड तरीके से उत्तराखण्ड की यात्रा पर न आये।
तेल विपणन कंपनियों ने राज्यों में वाणिज्यिक एलपीजी के समान वितरण सुनिश्चित करने के लिए…
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज नई दिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग…
आयुष मंत्रालय के तहत केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (सीसीआरएएस) ने साक्ष्य-आधारित आयुर्वेद की जानकारी…
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हरियाणा, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में रबी 2025-26…
सिंगरौली स्थित कोल इंडिया की प्रमुख सहायक कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने वित्त वर्ष…
वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए संपत्ति मुद्रीकरण लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में एक महत्वपूर्ण…