भारत

पीयूष गोयल ने राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान(एनआईडी) के 44वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया, 430 छात्रों को डिग्री प्रदान की गई

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि डिजाइन केवल सौंदर्य शास्त्र के संबंध में नहीं है, यह एक नवाचार है जिसका भारतीय विरासत पर प्रभाव रहा है और देश के विकास में भूमिका निभाएगा। पीयूष गोयल बृहस्पतिवार, 27 फरवरी,2025 को राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान(एनआईडी) के 44वें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नए स्नातक विरासत और देश के भविष्य में सेतु का कार्य करेंगे।

दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल, वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद और गवर्निंग काउंसिल के सदस्य भी उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विश्व के लिए ‘मेक इन इंडिया’ और ‘डिजाइन इन इंडिया’ के आह्वान पर प्रकाश डालते हुए, पीयूष गोयल ने कहा कि नए स्नातक इसे वास्तविक रुप देंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि समस्या समाधानकर्ता, नवोन्मेषक और डिजाइनर के रूप में ये स्नातक विश्व के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा, “आप विश्व के निर्माता होंगे, विश्व आपकी प्रतीक्षा कर रहा है”।

पीयूष गोयल ने अंतरिक्ष से लेकर सेमीकंडक्टर तक के क्षेत्रों में डिजाइन के बढ़ते महत्व पर जोर देते हुए बताया कि चंद्रयान अंतरिक्ष मिशन का पहला चरण उपग्रह का डिजाइन था, जिसने इसकी सफलता को जन्म दिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत की डिजाइन क्षमताएं ऑडियो-विजुअल प्रौद्योगिकियों से लेकर गेमिंग, सततता, खिलौनों और अन्य क्षेत्रों में प्रदर्शित होंगी।

पीयूष गोयल ने कहा कि डिजाइन में संभावनाएं अनंत हैं। हमें देश के 140 करोड़ लोगों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विशाल स्तर पर नवीन विचार और नवाचार सृजित करने होंगे। समावेशी विकास और प्रगति हमारे देश का संकल्प और शक्ति है। अपनी क्षमताओं के साथ विश्व में सृजन करें, बदलाव लाएं और अपना प्रभाव बनाएं।

राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान के 44वें दीक्षांत समारोह में विभिन्न विषयों के 430 छात्रों को डिग्री प्रदान की गई।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन के दौरान ओस्लो में आइसलैंड की प्रधानमंत्री क्रिस्टर्न फ्रॉस्टडॉटिर के साथ द्विपक्षीय बैठक की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन के दौरान ओस्लो में आइसलैंड की प्रधानमंत्री…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-नॉर्डिक तृतीय शिखर सम्मेलन के दौरान डेनमार्क की कार्यवाहक प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन से मुलाकात हुई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आज ओस्लो में भारत-नॉर्डिक तृतीय शिखर सम्मेलन के दौरान डेनमार्क की…

2 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने आज छत्तीसगढ़ के बस्तर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज छत्तीसगढ़ के बस्तर में मध्य क्षेत्रीय…

2 घंटे ago

पूर्वोत्तर राज्यों के कारीगरों और बुनकरों के एक समूह ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की

पूर्वोत्तर राज्यों के कारीगरों और बुनकरों के एक समूह ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति…

2 घंटे ago

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र बोर्ड के उच्चाधिकार प्राप्त समीक्षा बोर्ड की 14वीं बैठक की अध्यक्षता की

ब्रह्मपुत्र बोर्ड के उच्चाधिकार प्राप्त समीक्षा बोर्ड की 14वीं बैठक 19 मई, 2026 को गुवाहाटी…

2 घंटे ago

सर्वोच्च न्यायालय ने सार्वजनिक जगहों से आवारा कुत्तों को हटाने के निर्देशों में ढील देने से इनकार किया

सर्वोच्च न्यायालय ने आज सार्वजनिक स्थानों से पकड़े गए लावारिस कुत्तों को टीकाकरण या नसबंदी…

6 घंटे ago