भारत

प्रधानमंत्री ने लोकसभा चुनाव को निष्‍पक्ष और व्‍यवस्थित तरीके से संपन्‍न कराने में निर्वाचन आयोग की भूमिका की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने लोकसभा चुनाव को निष्‍पक्ष और व्‍यवस्थित तरीके से संपन्‍न कराने में निर्वाचन आयोग की भूमिका की सराहना की है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में उन्‍होंने कहा कि आयोग के समर्पण और सुव्‍यवस्थित प्रयासों के कारण भारतीय लोकतंत्र में लोगों की आस्‍था और प्रगाढ हुई है तथा देशवासियों ने आत्‍मविश्‍वास के साथ मतदान किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत की चुनाव प्रक्रिया लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्‍वास बढाती है। प्रधानमंत्री ने चुनाव के दौरान सुरक्षा बलों की भूमिका की भी प्रशंसा की। उन्‍होंने कहा कि सुरक्षा बलों के कारण मतदान सुरक्षित माहौल में संपन्‍न हुआ और लोग सहजता से चुनाव प्रक्रिया में शामिल हो पाये।

Editor

Recent Posts

इंडियन ऑयल ने कहा, उसने रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति बनाए रखी है और वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 28 लाख एलपीजी सिलेंडर वितरित कर रही है

पश्चिमी एशिया संघर्ष के वैश्विक ऊर्जा बाजारों पर प्रभाव के बावजूद भारत में एलपीजी की…

8 घंटे ago

सरकार ने कांडला में महत्वपूर्ण बंदरगाह कनेक्टिविटी परियोजना के लिए 132.51 करोड़ रुपये की मंजूरी दी

देश में बंदरगाहों के विकास को तेज करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते…

11 घंटे ago

पश्चिम बंगाल पुलिस ने मालदा के कालियाचक मामले के मुख्य षड्यंत्रकारी को सिलीगुड़ी के बागडोगरा हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया

पश्चिम बंगाल पुलिस ने मालदा जिले में सात न्यायिक अधिकारियों के घेराव के मुख्य षड्यंत्रकारी…

12 घंटे ago